add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

घुटनों पर थे जितेश, लेकिन राठी की एक गलती ने सब बदल दिया, RCB की किस्मत पलट गई

जितेश शर्मा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है. उन्होंने कमाल की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम अब दूसरे स्थान पर रही.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - May 28, 2025 8:43 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आखिरी लीग मैच में खूब ड्रामा हुआ. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट हरा दिया. लखनऊ ने ऋषभ पंत की सेंचुरी के दम पर 3 विकेट पर 227 रन का स्कोर बनाया. लेकिन बेंगलुरु ने अपने कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा की आक्रामक पारी के दम पर 8 गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम कर लिया. जितेश को किस्मत का भी भरपूर साथ मिला. और उन्होंने इसका पूरा फायदा भी उठाया.

कैसा चल रहा था मैच

बेंगलुरु की टीम को आखिरी चार ओवरों में जीत के लिए 39 रन चाहिए थे. और पिछले तीन ओवरों में उसने 50 रन बना लिए थे. अब यह मैच उसका लग रहा था. बल्लेबाजी में भी क्रुणाल पंड्या और रोमारियो शेपर्ड का आना अभी बाकी था. और लखनऊ की टीम की फील्डिंग भी अच्छी नहीं थी. कुल मिलाकर मुकाबला बेंगलुरु की तरफ झुकता हुआ दिख रहा था. लखनऊ की एक दिक्कत यह भी थी कि उसके पास सिर्फ पांच गेंदबाज थे. जो उसकी मुश्किलों में इजाफा कर रहे थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

17वें ओवर में हुआ ड्रामा

17वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ के लेग स्पिनर दिग्वेश राठी की गेंद पर जितेश ने रिवर्स-स्वीप किया. गेंद सीधा बैकवर्ड पॉइंट के हाथों में गई. गेंद लेग-स्टंप पर फुल थी. जितेश ने इस पर शॉट खेलना चाहा. लेकिन गेंद सीधा आयुष बडोनी के हाथों में गई. जितेश घुटनों के बल बैठ गए थे. लेकिन अंपायर ने उन्हें रुकने के लिए कहा. पहले लगा कि अंपायर शायद कैच चैक कर रहे हैं. लेकिन अचानक सायरन बजने लगा. दिग्वेश राठी की यह गेंद नो-बॉल थी. राठी ने अपने बैकफुट से क्रीज को कट किया था. लखनऊ की खुशी काफूर हो गई. यहां तक कि राठी जो सिग्नेचर कर रहे थे वह भी.

जितेश को मिला किस्मत का साथ

जितेश को किस्मत का साथ मिला. उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया. इस गेंद तक वह 21 गेंद पर 49 रन बनाकर खेल रहे थे. उन्होंने राठी की अगली ही गेंद पर छक्का लगाया. अंत में उन्होंने 33 गेंद पर नाबाद 85 रन बनाए. उनकी पारी में छह छक्के और आठ चौके थे. इसमें से दो चौके और चार छक्के उन्होंने जीवनदान मिलने के बाद लगाए.

ऋषभ पंत की सेंचुरी

इससे पहले ऋषभ पंत के सीजन के पहले शतक (118) की बदौलत लखनऊ ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. लेकिन बेंगलुरु ने विराट कोहली की हाफ सेंचुरी के बाद जितेश शर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर मैच में जीत हासिल की. इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम अंक-तालिका में दूसरे स्थान पर रही. हालांकि उसके भी 19 पॉइंट्स ही हैं लेकिन पंजाब का नेट रनरेट बेहतर है.

पहले क्वॉलिफायर में खेलेगी बेंगलुरु और पंजाब

बेंगलुरु अब पहले क्वॉलिफायर में 29 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में खेलेगी. गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला भी मुल्लांपुर में ही होगा. दूसरा क्वॉलिफायर 1 जून को अहमदाबाद में होगा. यह मैच पहले क्वॉलिफायर में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम के बीच होगा.