'मुझे भी टीम में नहीं होने की जानकारी बाद में मिली', जितेश शर्मा ने बताया अपना 'दुख'
T20 World Cup 2026: 'मुझे भी टीम में नहीं होने की जानकारी बाद में मिली', जितेश शर्मा ने बताया अपना 'दुख'
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा है कि उन्हेें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में नहीं चुने जाने के बारे में बाद में पता चला. शर्मा ने कहा कि उन्हें टीम का ऐलान होने के बाद ही इसकी जानकारी मिली.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 15, 2026 2:42 PM IST
Jitesh Sharma ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं चुने जाने पर अपनी राय रखी है.
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के ताजा बयान से एक बार फिर खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन के बीच संवाद की कमी का सवाल उठ सकता है. शर्मा अगले महीने 7 तारीख से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. और जाहिर सी बात है कि वह इससे काफी दुखी हैं. हालांकि उन्होंने यह कहा कि टीम में जगह नहीं बना पाने के बारे में उन्हें आधिकारिक ऐलान के बाद ही पता चला. यानी उन्हें पहले से इस बात की कोई जानकारी नहीं थी.
जितेश पिछले कुछ वक्त से भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम का हिस्सा रहे हैं. और जब उन्हें वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया तो जाहिर सी बात है कि यह उनके लिए किसी झटके से कम नहीं था. वह भी तब जब वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पिछली टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
क्रिकट्रेकर ने जितेश शर्मा के हवाले से बताया, ‘मुझे खुद के टीम से बाहर होने के बारे में अधिकारिक घोषणा केबाद ही पता चला.’ इससे पता चलता है कि सिलेक्टर्स ने इससे पहले जितेश से कोई चर्चा नहीं की थी. हालांकि शर्मा ने साफ किया कि वह सिलेक्टर्स के जवाब से संतुष्ट थे. उन्होंने कहा, ‘सिलेक्टर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो जवाब दिए उससे मैं संतुष्ट हो गया था. यह जायज वजह थी. इसके बाद मैंने कोच और सिलेक्टर्स के साथ बात की और मुझे लगा कि उनकी वजह जायज है. वे जो मुझे समझाना चाहते थे वह मेरी समझ में आया. और मैं इससे राजी हो गया.’
32 साल के जितेश शर्मा ने भारत के लिए 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. और इसमें 18 के औसत और 151.40 के स्ट्राइक-रेट से उन्होंने 162 रन बनाए हैं. हालांकि ये नंबर्स इतने अच्छे नहीं थे जो गौतम गंभीर के अगुआई वाले टीम प्रबंधन और अजित अगरकर की अगुआई वाली सिलेक्शन कमिटी को इतना प्रभावित कर सकें कि वे उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुन सकें.
जितेश ने माना कि आखिर में उन्होंने सिलेक्टर्स के पक्ष को मान लिया. और शुरुआत में उस भावनात्मक झटके को संभालना थोड़ा मुश्किल था. उन्होंने कहा, ‘यह दिल टूटने जैसा था क्योंकि मैंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए कड़ी मेहनत की थी. लेकिन यही भाग्य है, मैं इससे इनकार नहीं कर सकता. उस वक्त मैं हैरान था, दुखी था. और मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था.’
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच दिनेश कार्तिक और अपने परिवार को शुक्रिया अदा किया जिसने उन्हें इस नकारात्मकता और निराशा से बाहर निकलने में मदद की. उन्होंने कहा, ‘अपने परिवार के साथ समय बिताना और दिनेश कार्तिक से बात करने ने मुझे आगे बढ़ने में मदद की.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.