- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jklc sixer cement ropes in rohit sharma as brand ambassador 4144345
रोहित शर्मा IPL 2020 से पहले इस कंपनी के ब्रैंड एम्बेसडर बने
बोले-मुझे सिक्सर सीमेंट के साथ जुड़कर काफी खुशी हो रही है. मुझे खुशी है कि, मैं आने वाले समय में सिक्सर ब्रांड की प्रगति का एक हिस्सेदार बनूंगा
Published On Sep 17, 2020, 07:13 PM IST
Last UpdatedSep 17, 2020, 07:13 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें एडिशन के आयोजन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सीमेंट कंपनी जेकेएलसी सिक्सर सीमेंट ने अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है.
लिमिटेड ओवर्स के क्रिकेट में टीम इंडिया (Team India) की उप कप्तानी करने वाले रोहित ने इस भागीदारी के बारे में कहा ‘मुझे सिक्सर सीमेंट के साथ जुड़कर काफी खुशी हो रही है. मुझे खुशी है कि, मैं आने वाले समय में सिक्सर ब्रांड की प्रगति का एक हिस्सेदार बनूंगा. ’
जे के लक्ष्मी सीमेंट के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र चौकसे ने रोहित को आदर्श ब्रांड दूत करार दिया. उन्होंने कहा, ‘अपनी जबर्दस्त बल्लेबाजी और छक्के जड़ने के लिए मशहूर रोहित शर्मा हमारे ब्रांड के लिए एक आदर्श दूत हैं. ’
रोहित की अगुआई में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2020 (IPL 13) के पहले मैच में शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ अबुधाबी में उतरेगी.
इस मुकाबले को लेकर भविष्यवाणी जारी है. मुंबई रिकॉर्ड चार बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है जबकि चेन्नई की टीम 3 बार विजेता रही है. रोहित पिछले कुछ समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. कोरोनावायरस (Coronavirus Pandemic) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई में होने जा रहा है.