- क्रिकेट न्यूज़
- News
- JLT One-Day Cup: Ben McDermott star in Tasmania win against South Australia
ओपनर मैक्डेरमोट के शतक के बूते तस्मानिया को मिली जीत
सलामी बल्लेबाज बेन मैक्डेरमोट ने नाबाद 102 रन की पारी खेली।
Published On Sep 27, 2018, 03:23 PM IST
Last UpdatedSep 27, 2018, 03:23 PM IST
Ben-McDermott © Getty Images (file photo)
ओपनर बेन मैक्डेरमोट (102) की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत तस्मानिया ने जेएलटी वनडे कप के तहत खेले गए रोमांचक मुकाबले में साउथ ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से पराजित कर दिया।
237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तस्मानिया ने एक ओवर शेष रहते 7 विकेट पर 238 रन बनाए। इस जीत से तस्मानिया टीम ऑस्ट्रेलिया की घरेलू वनडे प्रतियोगिता की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेक वीदराल्ड ने 79 जबकि जेक लेहमन ने नाबाद 58 रन की पारी खेली। तस्मानिया की ओर से रिले मेरेडीथ ने 30 रन देकर देा जबकि गुरिंदर संधू ने 44 रन देकर दो विकेट लिए।
तस्मानिया की ओर से बने के अलावा जोर्डन सिल्क ने 71 रन बनाए। साउथ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचडर्सन ने 46 रन देकर दो जबकि कैमरन वलेंटे ने 46 रन देकर 2 विकेट लिए।
वेड सस्ते में लौटे
तस्मानिया की ओर से खेल रहे अनुभवी विकेटकीपर मैथ्यू वेड और बीउ वेबस्टर को साउथ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने सस्ते में पवेलियन भेज दिया। वेड खाता खोले बगैर आउट हुए जबकि वेबस्टर 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद मैक्डेरमोट को जोर्डन सिल्क के रूप में भरोसेमंद जोड़ीदार मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की। एक समय तस्मानिया की टीम 2 विकेट पर 156 रन बना चुकी थी। इसके बाद सिल्क 71 रन के निजी योग पर रन आउट हो गए।
क्वींसलैंड के खिलाफ भी जड़ी थी सेंचुरी
बेन मैक्डेरमोट ने क्वींसलैंड के खिलाफ मैच में भी 117 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले में उनकी टीम 4 विकेट से जीतने में सफल रही थी।