- Home
- News
- Joe Mennie becomes 1st player to be substituted, under County cricket’s new concussions rule
पहली बार सिर पर चोट लगने के बाद किसी खिलाड़ी को मिला रिप्लेसमेंट
काउंटी क्रिकेट के नए नियमों के हिसाब से सिर पर चोट लगने के बाद खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट दिया जाएगा।
Published On Jun 22, 2018, 03:31 PM IST
Last UpdatedJun 22, 2018, 03:31 PM IST
Joe Mennie © Getty Images
पिछले कुछ सालों में क्रिकेट के मैदान पर होने वाली इंजरी की संख्या काफी बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की मौत के बाद सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड ने चोटिल खिलाड़ियों को लेकर कई नियम बनाए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इन हादसों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में एक नया नियम बनाया था, जिसके मुताबिक अगर मैदान पर किसी खिलाड़ी के सिर पर चोट लग जाती है तो उसे तुरंत रिप्लेसमेंट दिया जाएगा। लंकाशायर के जो मैनी इस नियम का फायदा उठाने वाले पहले क्रिकेटर बने हैं।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/steve-smith-david-warner-can-play-sheffield-shield-final-as-a-result-of-long-domestic-season-721726″][/link-to-post]
वॉरसेस्टरशायर के खिलाफ मैच के दूसरे दिन गेंदबाजी के दौरान जो के सिर पर चोट लगी। मार्टिन गप्टिल के तेज शॉट से खुद को बचाने की कोशिश में जो नीचे झुके लेकिन गेंद जमीन पर लगकर सीधा उनके सिर पर आ लगी, जिसके बाद वो नीचे गिर गए। जो कुछ देर पर मैदान पर ही लेटे रहे, इस दौरान डॉक्टर को बुलाया गया। हालांकि मैनी बिना किसी सहारे के ड्रेसिंग रूम तक चलकर गए लेकिन टीम मैनेजमेंट ने कोई खतरा उठाए बिना उन्हें रिप्लेस करने का फैसला किया।
ईसीबी के नियम के मुताबिक ऐसी स्थिति में किसी खिलाड़ी को उसके जैसा (बल्लेबाज को बल्लेबाज, गेंदबाज को गेंदबाज) खिलाड़ी ही रिप्लेस कर सकता है। जो की जगह डैनी लैंब को टीम में शामिल किया गया जो उन्हीं की तरह ऑलराउंडर हैं। डैनी मैच के बाकी बचे दोनों दिन जो की जगह खेलेंगे।
ईसीबी के मुख्य मेडिकल ऑफिसर निक पीयर्स ने इस नियम को खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा, “ये बदलाव खिलाड़ियों की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए किए गए हैं। रग्बी और बाकी खेलों को मुकाबले क्रिकेट में सिर पर चोट इतनी सामान्य नहीं है।”
बता दें कि पिछले साल जनवरी में बिग बैश लीग के दौरान नेट अभ्यास करने समय चोटिल हो गए थे और उनकी खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया था। इस वजह से उनके सिर पर गेंद लगने को टीम मैनेजमेंट ने काफी ज्यादा गंभीरता से लिया है।