• Home
  • News
  • Joe root backs decision to scrap sri lanka tour over coronavirus fears 3970775

इंग्लैंड-श्रीलंका सीरीज रद्द होने पर आया इंग्लिश कप्तान जो रूट का बयान, बोले- इससे खिलाड़ी...

कोलंबो में शुक्रवार को अभ्यास मैच बीच में रोक दिया गया और टीम ने घोषणा की कि उन्हें वापस लंदन लौटना होगा.

Edited By : India.com Staff |Mar 15, 2020, 02:59 PM IST

Published On Mar 15, 2020, 02:59 PM IST

Last UpdatedMar 15, 2020, 02:59 PM IST

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस समय विश्व में लगभग सभी खेल प्रतियोगिताएं या तो स्थगित कर दी गई हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है. इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए श्रीलंका का टेस्ट दौरा बीच में रद्द करने के फैसले को सही करार दिया और कहा कि खिलाड़ी इससे खेल पर दिमाग नहीं लगा पाते.

IPL 2020 स्थगित होने के साथ ही चेन्नई से लौटे महेंद्र सिंह धोनी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोलंबो में शुक्रवार को अभ्यास मैच बीच में रोक दिया गया और टीम ने घोषणा की कि उन्हें वापस लंदन लौटना होगा. दो टेस्ट मैचों की सीरीज 19 मार्च से गॉल में शुरू होनी थी लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया.

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की शारीरिक और मानसिक स्थिति सबसे महत्वपूर्ण है.

रूट ने बीबीसी से कहा, ‘इससे बड़ी राहत मिली है. सही फैसला किया गया. खिलाड़ियों का दिमाग कहीं और होता. वे स्वदेश में लोगों के बारे में सोच रहे होते. अब हम अपने परिजनों की देखरेख कर सकते हैं. इससे कई सदस्यों को राहत मिली है.’

IPL 2020 स्थगित होने के साथ ही चेन्नई से लौटे महेंद्र सिंह धोनी

कोरोनावायरस से इस समय दुनिया में एक लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं जबकि 5 हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं. भारत में कोरोनावायरस के कारण अब तक 2 मौत हो चुकी है जबकि 100 से अधिक लोग संक्रमित हैं.

 

Editor's Pick