add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

गाबा में अर्धशतक जड़ एक साल में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बनें जो रूट

इंग्लिश कप्तान जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में खेले जा रहे पहले एशेज टेस्ट में 80 गेंदो पर अर्धशतक पूरा किया।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 10, 2021 11:47 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज (The Ashes 2021-22) के पहले टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेलकर कप्तान जो रूट (Joe Root) क्रिकेट इतिहास में एक कैलेंडर साल में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने 2021 में अब तक खेले 13 टेस्ट मैचों में 65.21 की बेहतरीन औसत से 1500 रन बनाए हैं जो कि अब तक कोई और इंग्लिश क्रिकेटर नहीं कर सका है।

रूट से पहले एक कैलेंडर साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज होने का खिताब पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) के नाम था, जिन्होंने साल 2002 में 14 टेस्ट मैचों में 61.70 की औसत से 1481 रन बनाए थे। रूट साल 2016 में 1477 रन बनाकर वॉन के इस रिकॉर्ड के करीब आ चुके हैं लेकिन उस समय वो पूर्व कप्तान से आगे निकलने में नाकामयाब रहे थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रूट अभी एक कैलेंडर साल में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने के मोहम्मद यूसुफ (Mohammad Yousuf) के रिकॉर्ड से पीछे हैं। पूर्व पाक दिग्गज ने साल 2006 में खेले 11 टेस्ट मैचों में 99.33 की धमाकेदार औसत से 1788 रन बनाए थे जो कि आज भी एक विश्व रिकॉर्ड है।

रूट को अगर इस रिकॉर्ड को तोड़ना है तो उन्हें लगभग 300 रन और बनाने होंगे। ऐसा करने के लिए उनके पास मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिग डे टेस्ट तक का समय है।

इंग्लिश कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में खेले जा रहे पहले एशेज टेस्ट में 80 गेंदो पर अर्धशतक पूरा किया। रूट ने 46वें ओवर में स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) की चौथी गेंद पर चौके के साथ 50 का आंकड़ा पार किया।