- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Joe Root believes Jofra Archer could play the Ashes series against Australia
जो रूट ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज खेल सकते हैं जोफ्रा ऑर्चर
गेंदबाजी ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया है।
Published On May 07, 2019, 03:30 PM IST
Last UpdatedMay 07, 2019, 03:30 PM IST
जोफ्रा ऑर्चर (AFP)
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट को यकीन है के ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू एशेज सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के लिए वनडे डेब्यू करने वाले आर्चर का टेस्ट में कदम रखना अभी बाकी है।
आर्चर के टेस्ट क्रिकेट खेलने के सवाल पर कप्तान रूट ने कहा, “एशेज की ओर बढ़ते हुए मैं हर किसी पर नजर रख रहा हूं। जो कोई भी इसके लिए लाइन में हैं, स्वाभाविक तौर पर आप उस पर निगाह रखेंगे। हालांकि आप हमेशा ही काउंटी क्रिकेट की तरफ देखते हैं, स्क्वाड में जो भी अच्छे फॉर्म में है और अच्छा खेल रहा है। जो कि एशेज स्क्वाड के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।”
रूट ने आगे कहा, “आप देख सकते हैं कि वो (आर्चर) टीम में क्या लेकर आता है, वो अतिरिक्त जिप और वो मौके बनाता है। वो ऐसा खिलाड़ी है जो खेल में आकर चीजों को करवाना चाहता है और इस स्तर पर ये सबसे अच्छी क्वालिटी है। ये देखना दिलचस्प होगा कि अगले कुछ मैचों में वो क्या करता है।”
ये भी पढ़ें: IPL 2019 के पहले क्वालिफायर में भिड़ेंगे चिर प्रतिद्वंदी मुंबई-चेन्नई
आर्चर अगर इंग्लैंड के टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा बनते हैं तो वो जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और मार्क वुड जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ पेस अटैक को संभालेंगे। जिसे लेकर रूट काफी उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, “हमारे विकसित होते हुए गेंदबाजी अटैक, जिसमें दो सीनियर खिलाड़ी और आखिरी टेस्ट मैच जैसा शानदार प्रदर्शन करने वाली वुडी है, उसमें एक और विकल्प जोड़ना उत्साहित करने वाला होगा।”