रूट ने की रिकी पोंटिंग की बराबरी, ठोका साल 2026 का पहला टेस्ट शतक
Ashes 2025-26: जो रूट ने की रिकी पोंटिंग की बराबरी, ठोका साल 2026 का पहला टेस्ट शतक
जो रूट ने साल 2026 का अपना पहला शतक लगाया है. इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज ने सिडनी टेस्ट में कमाल की सेंचुरी लगाई. इसके साथ ही उन्होंने रिकी पोंटिंग की बराबरी भी कर ली.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 5, 2026 9:34 AM IST
ricky-ponting
Joe Root Century Ricky Ponting: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट एशेज सीरीज 2025-26 में कमाल के फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रूट ने अपने टेस्ट करियर का 41वां शतक लगाया. सोमवार को दाएं हाथ के बल्लेबाज जो रूट ने 146 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही इंग्लैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज ने टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली. वह अब टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. सचिन तेंदुलकर पहले और रिकी जैक कालिस दूसरे नंबर पर हैं.
Joe Root ने कैसे पूरा किया अपना शतक
रूट ने माइकल नेसर की गेंद पर दो रन दौड़कर अपना शतक पूरा किया. इस पारी में रूट पूरी तरह से नियंत्रित नजर आए. मैच का पहला दिन खराब रोशनी और बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था. रविवार को मैच के पहले दिन सिर्फ 45 ओवर का खेल हुआ. और तब रूट 72 के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे थे. उस वक्त इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 272 रन था. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, कैमरून ग्रीन और माइकल नेसर पर कई आकर्षक शॉट लगाए.
रूट भले ही इस दौरे पर कमाल के रंग में दिख रहे हों लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. रूट ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में कोई शतक नहीं लगाया था. उन्होंने ब्रिसबेन में डे-नाइट टेस्ट में 138 रन की पारी खेलकर इस सूखे का अंत किया था. सिडनी में सेंचुरी लगाकर उन्होंने यहां एक और शतक लगाया.
कब किया था रूट ने डेब्यू
इस शतक के साथ ही रूट ने टेस्ट में रिकी पोंटिंग के 41 टेस्ट शतक की बराबरी (Joe Root Century Ricky Ponting) कर ली. पोंटिंग ने अपने टेस्ट करियर में 168 टेस्ट मैच खेले. वहीं जो रूट ने 163वें मैच में यह मुकाम हासिल कर लिया. पोंटिंग का करियर 1995 से साल 2012 तक चला. वहीं साल 2012 में रूट ने भातर के खिलाफ नवंबर में नागपुर टेस्ट में डेब्यू किया था.
रूट की पारी इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि यह उस वक्त आई जब इंग्लैंड को इस मैच में उसकी बहुत जरूरत थी. उन्होंने हैरी ब्रूक के साथ 169 रन जोड़कर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला. और फिर दूसरे दिन उन्होंने जेमी स्मिथ के साथ मिलकर 94 रन जोड़े. रूट आखिर 160 रन बनाकर आउट हुए. वह आउट होने वाले 9वें बल्लेबाज रहे. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 384 रन बनाए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.