×

Joe Root vs Sachin Tendulkar: सचिन के महारिकॉर्ड के और करीब पहुंचे जो रूट, कितना फासला बाकी

जो रूट और सचिन तेंदुलकर के बीच रनों और शतकों का फासला और कम हो गया है. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में पहली पारी में 160 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट में अपना 41वां शतक लगाया. इस शतक के साथ...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 5, 2026 1:48 PM IST

जो रूट और सचिन तेंदुलकर के बीच रनों और शतकों का फासला और कम हो गया है. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में पहली पारी में 160 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट में अपना 41वां शतक लगाया. इस शतक के साथ ही उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी भी कर ली.

साल 2013 में सचिन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था. तब उनके नाम 200 टेस्ट मैचों में 15921 रनों का अंबार था. उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि कोई भी टेस्ट में कभी इतने रन बना पाएगा. लेकिन बीते करीब चार-पांच साल से रूट लगातार सचिन के इस माउंट एवरेस्ट जैसे रिकॉर्ड को हासिल करने के करीब आते दिख रहे हैं.

टेस्ट क्रिकेट में भी अब काफी बदलाव आ रहा है. और इसके लिहाज से टेस्ट क्रिकेट को देखें तो जो रूट ही सचिन के

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकिंगबल्लेबाजमैचपारीरनऔसत10050
1सचिन तेंदुलकर2003291592153.785168
2जो रूट163*2971393751.234166
3रिकी पोंटिंग1682871337851.854162
4जैक कालिस1662801328955.374558
5राहुल द्रविड़1642861328852.3136 63

टेस्ट में सबसे ज्यादा रनों और शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब आते नजर आ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी इस रेस में हैं लेकिन रूट अभी सबसे आगे हैं.

जो रूट के टेस्ट करियर की बात करें तो वह अपना 163वां मैच खेल रहे हैं. इसकी 297 पारियों में उन्होंने 13937 रन बना लिए हैं. उनके नाम 41 शतक होने के साथ-साथ 66 अर्धशतक भी हैं.

जो रूट ने अपना टेस्ट डेब्यू 2021 में किया था. और 2020 तक उन्होंने सिर्फ दो बार ही साल में 1000 से उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाए. लेकिन 2021 से अभी तक वह तीन बार साल में 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. और यही उनके टेस्ट करियर का पीक कहा जा रहा है.

2021 से साल-दर-साल जो रूट का प्रदर्शन

सालमैचपारीरनऔसतशतकअर्धशतक
20211529170861.0064
20221527109845.7552
202381478765.5825
20241731155655.3765
2025101880550.3141
20261*116016010

साल 2021 में रूट ने कुल 15 टेस्ट मैच खेले. और इसकी 29 पारियों में 61 के औसत से 1708 रन बनाए. उसी साल उन्होंने कुल छह शतक और चार अर्धशतक लगाए थे.

साल 2022 उतना अच्छा नहीं रहा लेकिन रूट ने एक बार फिर 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए. रूट ने इस साल 45.75 के औसत से 1098 रन बनाए. रूट ने उस साल 5 शतक और दो अर्धशतक लगाए. उन्होंने 2022 में 15 टेस्ट मैच खेले. 2023 में रूट ने 8 टेस्ट मैच खेल और 14 पारियों में 787 रन बनाए. उनका औसत 65.58 का रहा. रूट ने 2023 में 2 सेंचुरी लगाईं. और उनके बल्ले से पांच हाफ सेंचुरी निकलीं. साल 2024 में रूट ने 1556 और 2025 में 805 रन बनाए. और 2026 की शुरुआत उन्होंने शतक से की है.

TRENDING NOW

रूट बस 35 साल के हुए हैं. वह अभी दो तीन साल क्रिकेट और खेल सकते हैं. ऐसे में 10 शतक और 2 हजार से कम रन उनकी पहुंच में नजर आते हैं. और ऐसा लगता है कि जब इंग्लैंड का यह बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट के अपने करियर को अलविदा कहेगा तो शायद उसके नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और शतक का रिकॉर्ड दर्ज हो जाए. बशर्ते वह इस फॉर्म को बरकरार रख पाए.