चोटिल बेयरस्‍टो की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी विकेटकीपिंग की जिम्‍मेदारी

इंग्‍लैंड की टीम ने बेन फोक्‍स को स्‍पेशलिस्‍ट विकेटकीपर टीम में शामिल किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 29, 2018, 04:54 PM IST

Published On Oct 29, 2018, 04:54 PM IST

Last UpdatedOct 29, 2018, 04:54 PM IST

Jonny Bairstow, Jos Buttler Getty Images

Jonny Bairstow with Jos Buttler (File Photo) © Getty Images

वनडे और टी-20 में मेजबान श्रीलंका को मात देने के बाद अब इंग्‍लैंड को छह नवंबर से टेस्‍ट सीरीज में उतरना है। वनडे सीरीज के दौरान ही फुटबॉल खेलतेे हुए इंग्‍लैंड के विकेटकीपर बल्‍लेबाज जोनी बेयरस्‍टो घायल हो गए थे। मेडिकल टीम बेयरस्‍टो की चोट पर नजर बनाए हुए है।

इंग्‍लैंड की टेस्‍ट टीम के कप्‍तान जोनी बेयरस्‍टो ने बयान दिया है कि बेयरस्‍टो के ठीक नहीं होने की स्थिति में जोस बटलर विकेटकीपिंग की जिम्‍मेदारी निभा सकते हैं। बेयरस्‍टो का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा नुकसान है, लेकिन हमारे पास काफी संतुलित टीम है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बेयरस्‍टो के चोटिल होने के बाद इंग्‍लैंड के स्‍क्‍वार्ड में बेन फोक्स को जगह दी गई है। विकेटकीपिंग के लिए फोक्‍स को बटलर से अच्‍छा विकल्‍प माना जा रहा है। रूट ने कहा, “हमारे पास विकेटकीपिंग डिपार्टमेंट में काफी विकल्‍प मौजूद हैं। बटलर के विकेटकीपिंग की जिम्‍मेदारी संभालने की संभावना ज्‍यादा है। हम बेन को इसलिए लेकर आए हैं क्‍योंकि वो हाई क्‍वालिटी विकेटकीपर है। उसका टीम में होना भी अच्‍छा है। हम देखेंगे कि वार्म अप गेम के दौरान चीजें किस तरह से घटती हैं।”

इंग्‍लैंड ने वनडे सीरीज में श्रीलंका को 3-1 से मात दी है। सीरीज का एक मैच बारिश के चलते धुल गया था। एकमात्र टी-20 मैच में इंग्‍लैंड को 30 रन से जीत मिली थी। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्‍ट मैच खेले जाने हैं। टेस्‍ट सीरीज छह से 27 नवंबर तक चलेगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच दो प्रैक्टिस मैच भी खेले जाएंगे।

Editor's Pick