भारत को हराने के बाद रूट ने किया कुछ ऐसा, मांगनी पड़ी माफी

इंग्‍लैंड ने वनडे सीरीज में भारत को 1-2 से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 19, 2018, 05:57 PM IST

Published On Jul 19, 2018, 05:57 PM IST

Last UpdatedJul 19, 2018, 05:57 PM IST

Joe Root @ Getty Images

Joe Root @ Getty Images

भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में शतक लगाने के बाद बल्ला गिराने का इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को अफसोस है। रूट ने हेडिंग्ले में खेले गए तीसरे मैच में शतक जमाया था और अपनी टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई थी। रूट ने शतक लगाने के तुरंत बाद अपने हाथ से बल्ला छोड़ दिया था।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-official-website-still-shows-ms-dhoni-is-indian-captain-727551″][/link-to-post]

रूट का बल्ला गिराना कुछ उस तरह था, जिस तरह गायक अपनी परफॉर्मेस खत्म करने के बाद माइक गिरा देते हैं। रूट का कहना है कि उन्हें तुरंत इस बात का अफसोस हुआ था। बीबीसी ने रूट के हवाले से लिखा है, “यह कार के टकराने जैसा था। ऐसा करने के बाद मुझे तुरंत पछतावा हुआ।” रूट का वो 13वां शतक था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “अगर आप सोचते हैं कि आप इस तरह से जश्न मनाएंगे, तो आपको मैदान से बाहर भेज दिया, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यह मेरे द्वारा क्रिकेट के मैदान पर की गई सबसे निराशाजनक चीज है।” रूट का यह इस सीरीज में लगाया लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने लॉर्डस मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे में भी शतक जमाया था।

भारत को इंग्‍लैंड के खिलाफ एक अगस्‍त से पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलनी हैं। टेस्‍ट सीरीज में इंग्‍लैंड की कमान जो रूट संभालेंगे। टेस्‍ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान बुधवार को कर दिया गया है। टेस्‍ट में रिषभ पंत और कुलदीप यादव को जगह दी गई है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Editor's Pick