IND VS ENG: जो रूट ने शतक जड़ने के बाद बताया बैजबॉल का असली मतलब, कहा- टीम के लिए...

Joe Root on Bazball: बैजबॉल शब्द का काफी इस्तेमाल होता है लेकिन हम इसे ऐसे नहीं देखते. हमारे लिए यही अहम है कि टीम के लिये एक दूसरे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कराया जाए,

Edited By : Akhilesh Tripathi |Feb 24, 2024, 08:39 PM IST

Published On Feb 24, 2024, 08:39 PM IST

Last UpdatedFeb 24, 2024, 08:39 PM IST

Joe Root

(Photo-Twitter)

रांची. इंग्लैंड के सीनियर बल्लेबाज जो रूट ने रांची टेस्ट में शतक जड़ा. रूट खेल के दूसरे दिन 122 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी के बाद जो रूट ने बैजबॉल को लेकर बड़ा बयान दिया है. जो रूट ने कहा, टेस्ट क्रिकेट में उनकी टीम की ‘बैजबॉल’ शैली का आशय अहंकारी होना नहीं बल्कि टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ नतीजे निकलवाना है.

राजकोट में तीसरे टेस्ट में भारत के हाथों 434 रन से मिली हार के बाद इंग्लैंड की अति आक्रामक ‘बैजबॉल’ रणनीति की आलोचना होने लगी थी. रूट ने कहा, कई बार अधिक आक्रामक होना ही समाधान होता है. जैसे कि अगर मैं गेंद को पीट पा रहा हूं तो जसप्रीत बुमराह पर दबाव बनेगा, हमारा नजरिया अलग है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, यह अहंकारी होने की बात नहीं है. बैजबॉल शब्द का काफी इस्तेमाल होता है लेकिन यह आपका शब्द है, हम इसे ऐसे नहीं देखते. हमारे लिए यही अहम है कि टीम के लिये एक दूसरे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कराया जाए, एक ईकाई के रूप में बेहतर कैसे करें, यह हमेशा सटीक नहीं बैठता लेकिन हम सुधार के प्रयास करते रहेंगे.

एक समय पांच विकेट 112 रन पर गंवाने के बाद रूट के 122 रन की मदद से इंग्लैंड ने 353 रन बनाए, जवाब में भारत ने सात विकेट 219 रन पर गंवा दिए.

काफी समय से था इस पारी का इंतजार: रूट

रूट ने कहा, मुझे काफी समय से इस पारी का इंतजार था, सीनियर खिलाड़ी होने के नाते और खासकर जब आप कई बार यहां खेल चुके हों तो टीम की जीत में योगदान देना चाहते हैं. उन्होंने लगातार 31 ओवर डालने वाले युवा स्पिनर शोएब बशीर की तारीफ करते हुए कहा, वह काफी प्रतिभाशाली है और उसने साबित कर दिया है कि वह लंबे स्पैल भी डाल सकता है. उसने स्पिनरों को बखूबी खेलने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बनाया जो इंग्लिश क्रिकेट के लिये अच्छा संकेत है.

Editor's Pick