×

Joe Root Century: जो रूट ने लगाया टेस्ट करियर में एक और शतक, ऑस्ट्रेलिया में पहली बार बनाया सैकड़ा

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 40वां शतक लगाया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट में शतक लगाया. यह ऑस्ट्रेलिया में उनका

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 4, 2025 5:19 PM IST

जो रूट का 12 साल पुराना इंतजार आखिर खत्म हो गया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज 2025-26 के दूसरे दिन पहले दिन इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक लगाया. यह रूट के टेस्ट करियर का 40वां शतक था. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का 9 विकेट पर 325 रन बनाए. जो रूट नाबाद 135 और जोफ्रा आर्चर 35 के नाबाद स्कोर पर पविलियन लौटे.

ऑस्ट्रेलिया में अपनी 30वीं पारी में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. सीरीज शुरू होने से पहले इस तरह के तमाम सवाल पूछे जा रहे थे कि क्या इंग्लैंड का यह महान बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में अपनी सेंचुरी का सूखा खत्म कर पाएगा. खास तौर पर डे-नाइट टेस्ट में रूट की बल्लेबाजी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे.

रूट जब बल्लेबाजी करने उतरे तो इंग्लैंड की टीम मुश्किल में थी. मैच के तीसरे ओवर में इंग्लैंड की टीम दो विकेट सिर्फ पांच रन के स्कोर पर गिर चुके थे. और विकेट से तेज गेंदबाजों को खूब मदद मिल रही थी. लेकिन रूट टिके रहे. जमे रहे और आखिर टेस्ट करियर में अपना 40वां शतक पूरा किया. उस समय इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 256 रन था.

उन्होंने फाइन लेग की ओर फ्लिक खेलकर अपना शतक पूरा किया. हेलमेट उतारा और झुककर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया.

इस पारी से पहले रूट ने ऑस्ट्रेलिया में नौ अर्धशतक लगाए थे. उन्होंने 900 रन भी बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया में उनका बैटिंग औसत 33.33 का था. रूट ने जितने देशों में टेस्ट क्रिकेट खेला है उनमें कंगारू धरती पर उनका औसत सबसे कम था.

इस सेंचुरी के साथ ही रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. सचिन तेंदुलकर 51 और जैक कालिस 45 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के 41 टेस्ट शतक हैं.

रूट इस समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वह सचिन तेंदुलकर के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

इस शतक के साथ ही उन्होंने इंग्लैंड से बाहर के एशेज टेस्ट में 1000 रन भी पूरे कर लिए. गाबा में साल 2010 के बाद पहली बार किसी इंग्लिश बल्लेबाज ने सेंचुरी बनाई. इससे पहले नवंबर 2010 में जोनाथन ट्रॉट ने शतक लगाया था.

यह रूट की क्लासिक पारी थी. यहां बल्लेबाजी आसान नहीं थी. गेंद पूरा दिन मूवमेंट करती रही. लेकिन रूट ने इंग्लिश बल्लेबाजी के एक सिरे को थामे रखा. डिनर ब्रेक के बाद उनके और कप्तान बेन स्टोक्स के बीच एक मिक्स-अप हो गया था. तब स्टोक्स आउट होकर मैदान से बाहर गए थे. लेकिन रूट टिके रहे और अपना शतक पूरा किया.

TRENDING NOW

रूट की नजरें अब और बड़े लक्ष्य पर होंगी. और उसे वह जरूर हासिल करना चाहेंगे. रूट ने कभी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच नहीं जीता है.