- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Joe root surpass graeme smith to became captain with most test runs in a calendar year 5156188
बॉक्सिंग डे टेस्ट में अर्धशतक जड़ जो रूट ने तोड़ा पूर्व दिग्गज ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट एक साल में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने के पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद यूसुफ के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं।
Published On Dec 26, 2021, 02:29 PM IST
Last UpdatedDec 26, 2021, 02:29 PM IST
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीसरे एशेज (Ashes 2021-22) टेस्ट के पहले दिन के दौरान एक साल में कप्तान के रूप में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रूट (50) ने रविवार को मेलबर्न में अर्धशतकीय पारी खेली, उन्होंने स्मिथ का रिकार्ड तोड़ते हुए एक साल में 1,680 रन बनाए।
स्मिथ ने 2008 में प्रोटियाज के कप्तान के रूप में 1,656 रन बनाए थे। इंग्लैंड के कप्तान इस स्कोर के साथ तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ (2006 में 1,788 रन) और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सर विवियन रिचर्डस (1,710 रन 1976 में) के नाम ये रिकार्ड बना हुआ है।
तीसरे टेस्ट में रूट अपना अर्धशतक लगाते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्टार्क के ओवर में कैच थमा बैठे। रूट के आउट होने के बाद पूरी इंग्लैंड टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन 185 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
बता दें कि, ब्रिस्बेन और एडिलेड में हार के बाद, इंग्लैंड पांच दिवसीय सीरीज में 2-0 से पीछे है और सीरीज को जीतने के लिए ये टेस्ट इंग्लैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण है।