जो रूट ने सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा, टेस्ट क्रिकेट में 12वें पायदान पर पहुंचे
जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है।
Published On Jun 14, 2022, 03:16 PM IST
Last UpdatedJun 14, 2022, 03:16 PM IST
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 10191 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर से आगे निकल गए हैं। गावस्कर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 10122 रन हैं।
रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के चौथे दिन यह उपलब्धि हासिल की। ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे इस मैच में पहली पारी में रूट ने 176 रन बनाए।
इसके साथ ही रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रूट ने भारत के सुनील गावस्कर और पाकिस्तान के यूनिस खान को पीछे छोड़ दिया। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 15921 रन बनाए हैं।