×

IPL का अनसोल्‍ड खिलाड़ी अब बीबीएल में इस टीम की ओर से खेलेगा

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें एडिशन में इस खिलाड़ी को किसी फ्रेंचाइजी ने अपने साथ नहीं जोड़ा था।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - July 13, 2018 7:30 PM IST

इंग्‍लैंड की टेस्‍ट क्रिकेट टीम के कप्‍तान जो रूट  अब ऑस्‍ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) में अपना जौहर दिखाएंगे। हाल में सिडनी थंडर फ्रेंचाइजी ने इस टी-20 लीग के लिए जो रूट को अपने साथ बतौर ओवरसीज खिलाड़ी जोड़ा है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/james-taylor-appointed-england-selector-726228″][/link-to-post]

पिछले सीजन में सिडनी थंडर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस टीम ने पिछले सीजन 10 मैच खेले जिसमें उसे सिर्फ 4 में जीत नसीब हुई। आठ टीमों के प्‍वाइंटस टेबल में सिडनी थंडर टीम छठे स्‍थान पर रही थी।

इस टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं जिसमें शेन वाटसन, जेम्‍स विंस, मिचेल मैक्‍लेनघन और जोस बटलर आदि प्रमुख हैं लेकिन ये अब तक उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं।

रूट साथी विकेटकीपर बल्‍लेबाज जोस बटलर के साथ खेलेंगे। बीबीएल के अगले सीजन के कार्यक्रमों की घोषणा अगले सप्‍ताह होने की उम्‍मीद है। रूट इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नीलामी में भी शामिल थे। हालांकि उन्‍हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

टेस्‍ट के बेहतरीन बल्‍लेबाजों में से एक रूट ने अब तक 28 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 787 रन दर्ज हैं। इस दौरान रूट की बल्‍लेबाजी स्‍ट्राइक रेट 128.59 की रही है। टी-20 इंटरनेशनल में रूट के नाम 4 अर्धशतक दर्ज हैं।