- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jofra Arche: I am still confused how I got the nod, hope get chance to show why
पहले टेस्ट मैच में ब्रॉड की जगह खुद को शामिल किए जाने से हैरान हैं जोफ्रा आर्चर
बुधवार को इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक घुटना जमीन पर टिकाकर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’अभियान में उनका समर्थन किया
Published On Jul 10, 2020, 09:42 AM IST
Last UpdatedJul 10, 2020, 09:42 AM IST
Jofra Archer
इंग्लैंड के युवा स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का कहना है कि प्लेइंग इलेवन में अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह चुने जाने से वह अब भी असमंजस में हैं और उम्मीद जताई कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे शुरुआती टेस्ट के दौरान अपनी काबिलियत साबित कर सकेंगे.
इंग्लैंड ने बुधवार को ब्रॉड को शुरुआती टेस्ट के लिए नहीं चुना जिन्होंने 485 विकेट चटकाये हैं जबकि जेम्स एंडरसन, मार्क वुड और आर्चर को कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स और स्पिनर डॉम बेस के साथ शामिल किया.
ENG vs WI, 1st Test, Day-2: इंग्लैंड को सस्ते में समेटने के बाद वेस्टइंडीज की मजबूत शुरुआत
पिछले साल एशेज श्रृंखला से अपना टेस्ट पदार्पण करने वाले आर्चर ने कहा, ‘मैं अब भी नहीं जानता कि मुझे ब्रॉड की जगह मंजूरी कैसे मिली, मैं अब तक इसे लेकर उलझन में हूं. मैं खुश हूं कि यह मौका दिया गया और उम्मीद करता हूं कि मुझे यह दिखाने का मौका मिलेगा कि मुझे क्यों चुना गया था.’
बुधवार को इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक घुटना जमीन पर टिकाकर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’अभियान में उनका समर्थन किया, दोनों टीमों की टीशर्ट पर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’का लोगो भी था.
IPL हुआ तो ऑस्ट्रेलिया को रिलीज करने ही होंगे खिलाड़ी, जस्टिन लैंगर ने समझाया लीग का महत्व
आर्चर इंग्लैंड की मौजूदा टेस्ट टीम में एकमात्र अश्वेत खिलाड़ी हैं, उन्होंने अपने साथियों के समर्थन की प्रशंसा की. उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स के ‘न्यू जोन’ में कहा, ‘समर्थन मिलना शानदार था. यह वर्ष अश्वेत समुदाय के ही नहीं बल्कि सभी के लिए आंखे खोलने वाला रहा है.’