• Home
  • News
  • Jofra Archer in under consideration for World Cup 2019, says ECB director Ashley Giles

जोफ्रा आर्चर को मिल सकता है विश्‍व कप 2019 की टीम में मौका: ECB

वेस्‍टइंडीज में जन्‍में जोफ्रा आर्चर अब ब्रिटिश नागरिक हैं और ससेक्‍स काउंटी टीम से खेलते हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 13, 2019, 01:35 PM IST

Published On Jan 13, 2019, 01:35 PM IST

Last UpdatedJan 13, 2019, 01:35 PM IST

Jofra Archer © AFP

Jofra Archer (File Photo) © AFP

इंग्‍लैंड एंड वेल्‍स क्रिकेट बोर्ड के नए डायरेक्‍टर एशले जाइल्स का मानना है कि विश्‍व कप 2019 की टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को जगह दी जा सकती है। वेस्‍टइंडीज में जन्‍में आर्चर बाद में इंग्‍लैंड शिफ्ट हो गए थे। वो ब्रिटिश नागरिक हैं। नए नियमों के मुताबिक हाल ही में वो इंग्‍लैंड की टीम से खेलने के लिए योग्‍य हो गए हैं।

एशले जाइल्‍स ने कहा, “जोफ्रा आर्चर एक होनहारा खिलाड़ी है। अगर विश्‍व कप के लिए वो उपलब्‍ध रहते हैं तो ये हमारे लिए काफी अच्‍छा है। कोई भी गेंदबाज जो 90mph से ऊपर की गति से गेंद फेंकता है वो मैच में इंट्रेस्‍ट पैदा कर सकता है। उसकी प्रतिभा काफी अच्‍छी है। वो वनडे क्रिकेट में इस साल काफी अच्‍छा रहा है। मार्च के बाद वो उपलबध रहेगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- नए डायरेक्टर ने कहा, विश्व कप और एशेज जीत सकता है इंग्लैंड

पूर्व के नियमों के मुताबिक जोफ्रा आर्चर साल 2022 में ही इंग्‍लैंड की राष्‍ट्रीय टीम में खेलने के लिए योग्‍य हो पाते। साल 2016 से आर्चर ससेक्‍स काउंटी टीम के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। एशले जाइल्‍स ने कहा, “हमारे पास अच्‍छे खिलाड़ियों का ऐसा समूह है जिन्‍होंने इंग्‍लैंड के लिए काफी अच्‍छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में फाइनल लिस्‍ट में जगह बनाने के लिए प्रतियोगिता काफी कड़ी है।”

पढ़ें: ‘धोनी के 100 गेंदो पर 50 रन बनाने से रोहित शर्मा को कोई मदद नहीं मिली’

उन्‍होंने कहा कि मैं इंग्‍लैंड के वेस्‍टइंडीज दौरे और इंग्‍लैंड लॉयन्‍स के इंडिया दौरे पर टीम के साथ रहूंगा ताकि खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रख सकूं। “मैं दूसरे टेस्‍ट मैच और कुछ वनडे मुकाबलों में टीम के साथ रहूंगा। मैं केवल वहां क्रिकेट मैच देखने के लिए नहीं जा रहा हूं। मुझे टीम में से कुछ खिलाड़ियों के बारे में जानकारी जुटानी है। मुझे खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताने की जरूरत है। मेरे पास खिलाड़ियों की एक लंबी सूची है, जिनपर मुझे नजर रखनी है।”

Editor's Pick