- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jofra Archer out of IPL 2020; Will prepare for England comeback
आईपीएल से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर, इंग्लैंड टीम में वापसी की करेंगे तैयारी
इंग्लिश ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन से नाम वापस ले लिया है।
Published On Mar 08, 2020, 02:26 PM IST
Last UpdatedMar 08, 2020, 02:26 PM IST
जोफ्रा आर्चर (Twitter)
कई अटकलों और अफवाहों के बाद इंग्लिश ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर ने साफ कर दिया है कि वो आगामी इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा नहीं होंगे। आर्चर कोहनी में लगी चोट की वजह से राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2020 सीजन नहीं खेल पाएंगे।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक बयान के मुताबिक आर्चर की चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। इसलिए अगर उन्हें इंग्लैंड टीम जल्द से जल्द में वापसी करनी है तो उनके लिए आईपीएल सीजन खेलना संभव नहीं होगा।
ईसीबी वेबसाइट पर छपे बयान के मुताबिक, “लंदन में इस हफ्ते हुए MRI स्कैन के बाद, ईसीबी की मेडिकल टीम ने जोफ्रा की जांच की है और वो जनवरी में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुए दाईं कोहनी के स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबर रहा है। प्रतिद्वंदी क्रिकेट में वापसी से पहले अप्रैल महीने के बीच में उसका दूसरा स्कैन होगा।”
शानदार फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल ने कहा- पहला IPL मेरे लिए बड़ी चुनौती
बयान में आगे कहा गया, “आर्चर का ध्यान इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने पर होगा, शुरुआत जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से होगा। टेस्ट क्रिकेट की तैयारी के लिए वो मई में ससेक्स के लिए काउंटी चैंपियनशिप क्रिकेट खेलेगा।”
बोर्ड के बयान से साफ है कि आर्चर की प्राथमिकता इंग्लैंड टीम और टेस्ट फॉर्मेट होगा, यानि कि वो आईपीएल टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। राजस्थान टीम के लिए ये बड़ा झटका होगा क्योंकि आर्चर उनके प्रमुख गेंदबाज होने के साथ निचले क्रम के अहम बल्लेबाज भी हैं।