इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका, न्यूुजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर

भारत दौरे पर लगी उंगली में लगी चोट की वजह से लिए ब्रेक के बाद मैदान पर वापस करते ही जोफ्रा आर्चर की कोहनी की पुरानी चोट फिर से उबर आई।

Edited By : India.com Staff |May 17, 2021, 01:02 PM IST

Published On May 17, 2021, 01:02 PM IST

Last UpdatedMay 17, 2021, 01:02 PM IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) कोहनी की चोट के फिर से उबरने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे पहले आर्चर उंगली में लगी चोट के चलते भारत में आयोजित हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

26 साल के इंग्लिश खिलाड़ी ने उंगली के ऑपरेशन के बाद अपनी काउंटी टीम ससेक्स की तरफ से केंट के खिलाफ वापसी की थी लेकिन वो केवल पांच ओवर कर पाए थे। इससे पहले उन्होंने पिछले सप्ताह सर्रे के खिलाफ दूसरी श्रेणी की टीमों के मैच में 29.2 ओवर किए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बयान में कहा, ‘‘इंग्लैंड और ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गये हैं। गेंदबाजी करते समय उनकी दाहिनी कोहनी में दर्द हो रहा था और वह मैच के आखिरी दो दिन गेंदबाजी नहीं कर पाए।’’

आर्चर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो जून से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए खुद को फिट घोषित किया था लेकिन कोहनी की चोट उबरने के कारण उनकी और ईसीबी की योजना खटायी में पड़ गई। क्रिकेट बोर्ड अब इस पर विचार कर रहा है कि आर्चर को अपनी दाईं कोहनी के लिए ऑपरेशन की जरूरत है या नहीं।

Editor's Pick