This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
जोफ्रा आर्चर ने स्मिथ को चोटिल करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा..
लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन 80 रन पर खेल रहे स्मिथ गेंदबाज आर्चर की गेंद पर चोटिल हो गए थे।
Written by Press Trust of India
Last Updated on - August 18, 2019 7:25 PM IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा कि दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को चोटिल करने की उनकी कोई योजना नहीं थी लेकिन जब वह मैदान पर गिरे तब ‘एक पल के लिए सब के दिल की धड़कन रुक गयी’ थी।
स्मिथ को शनिवार को दूसरे सेशन में आर्चर की गेंद पर चोटिल होने के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी थी। यह स्टार बल्लेबाज तब 80 रन बनाकर खेल रहा था जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आर्चर की 92.3 मील प्रति घंटे की रफ्तार से की गयी गेंद उनके गर्दन और सिर के बीच वाले हिस्से में लगी।
पढ़ें:- बाउंसर से चोटिल करने के बावजूद आर्चर नहीं पूछने गए स्मिथ का हाल, शोएब अख्तर भड़के
स्मिथ मुंह के बल नीचे गिर गये। उन्होंने जो हेलमेट पहन रखा था उस पर गर्दन के बचाव की सुविधा नहीं थी। हेलमेट में इस तरह की व्यवस्था फिलिप ह्यूज की 2014 में सिडनी में एक घरेलू मैच में बाउंसर लगने से हुई मौत के बाद की गयी थी।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के चिकित्साकर्मियों ने स्मिथ का मैदान पर ही उपचार किया। इसके बाद वह उठ गये और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम चिकित्सक रिचर्ड सॉ के साथ लंबी बातचीत के बाद रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया।
पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया को झटका, चोटिल स्मिथ हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका
स्मिथ 46 मिनट तक मैदान से बाहर रहने के बाद पीटर सिडल के आउट होने पर फिर से क्रीज पर उतरे और इसके बाद उन्होंने क्रिस वोक्स की जो दूसरी और तीसरी गेंद खेली उस पर चौके लगाये। लेकिन जब वह 92 पर थे तब वोक्स की गेंद एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
सीरीज में यह पहली बार हुआ जब इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शतक पूरा करने से पहले उनका विकेट लिया। स्मिथ के चोटिल होने के बाद मैदान पर गंभीरता नहीं दिखाने के कारण सोशल मीडिया पर आर्चर की आलोचना की गई लेकिन उन्होंने बीबीसी रेडियो से कहा, ‘‘ मेरी ऐसी कोई योजना नहीं थी (बल्लेबाज को चोटिल करने की)। आप पहले विकेट लेने की कोशिश करते है। जब वह गिर रहे थे तब एक पल के लिए सबकी धड़कने रूक गयी थी।’’
पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया को झटका, चोटिल स्मिथ हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका
उन्होंने कहा, ‘‘जब वह उठ खड़े हुए और मैदान पर चहल-कदमी करने लगे तब सभी ने राहत की सांस ली। कोई भी किसी को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाते नहीं देखना चाहता है। यह अच्छी चुनौती थी, एक शानदार स्पैल।’’
