• Home
  • News
  • Jofra Archer Shine Rajasthan Royals enters in IPL 2026 Playoffs PBKS KKR Eliminated

IPL 2026: जोफ्रा आर्चर के धमाल से प्लेऑफ में राजस्थान, पंजाब- कोलकाता का सपना टूटा

राजस्थान रॉयल्स का एलिमिनेटर में 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से सामना होगा. एलिमिनेटर मुकाबला न्यू मुल्लांपुर चंडीगढ़ में खेला जाएगा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 24, 2026, 07:48 PM IST

Published On May 24, 2026, 07:48 PM IST

Last UpdatedMay 24, 2026, 07:48 PM IST

Jofra archer

Jofra archer

MI VS RR: जोफ्रा आर्चर के ऑलराउंडर प्रदर्शन (15 बॉल में 32 रन और 17 रन देकर तीन विकेट) से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है. रविवार को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हरा दिया. राजस्थान रॉयल्स की टीम आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बाद 16 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है. राजस्थान रॉयल्स की जीत के साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया है.

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 206 रन का टारगेट रखा था, मुंबई इंडियंस की टीम नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी. राजस्थान रॉयल्स का एलिमिनेटर में 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से सामना होगा. एलिमिनेटर मुकाबला न्यू मुल्लांपुर में खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में गंवाए चार विकेट

206 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत की. रोहित शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए. नमन धीर भी सिर्फ छह रन बना सके. रोहित और नमन धीर का विकेट जोफ्रा आर्चर के नाम रहा. रियान रिकेल्टन (12) नांद्रे बर्गर और तिलक वर्मा (03) बृजेश शर्मा का शिकार बने. पावरप्ले में मुंबई ने चार विकेट गंवा दिए थे.

सूर्या ने अकेले किया संघर्ष, मगर टीम को जीत नहीं दिला सके.

38 रन पर चार विकेट गिरने के बाद सूर्य कुमार यादव ने विल जैक्स (18 बॉल में 33 रन) के साथ 63 रन और हार्दिक पांड्या (15 बॉल में 34 रन) के साथ 48 रन की साझेदारी कर मुंबई की वापसी कराई. मगर वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. वि जैक्स का विकेट यश राज पुंजा के नाम रहा, वहीं हार्दिक जोफ्रा आर्चर का तीसरा शिकार बने. कार्बिन बॉश (02) पुंजा का दूसरा शिकार बने.

सूर्य कुमार यादव ने अर्धशतक लगाया और 42 बॉल में 60 रन की पारी खेली. सूर्या नांद्रे बर्गर की गेंद पर विकेट गंवा बैठे और मुंबई ने यह मुकाबला गंवा दिया. शार्दुल ठाकुर ने नाबाद 10 रन बनाए, वहीं दीपक चाहर ने 08 रन की पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने कमाल की गेंदबाजी की और चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए. नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा को दो-दो सफलता मिली.

IPL 2026: राजस्थान के खिलाफ खाता नहीं खोल सके रोहित शर्मा, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आर्चर- जुरेल की पारी से राजस्थान ने बनाए 205 रन

इसस पहले राजस्थान रॉयल्स ने लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने करो या मरो वाले मैच में रविवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आठ विकेट पर 205 रन बनाए. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही, लेकिन ध्रुव जुरेल ने 26 गेंद में 38, जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंद में 32, दासुन शनाका ने 15 गेंद में 29 और यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंद में 27 रन का अहम योगदान दिया.

जडेजा- बर्गर ने आखिरी ओवर्स में की 30 रन की साझेदारी

राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरी पारी के दौरान बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहने के बावजूद 200 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही. रविंद्र जडेजा (नाबाद 19) और नांद्रे बर्गर (नाबाद 10) ने आखिरी ओवरों में 13 गेंद में 30 रन की साझेदारी कर टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया. मुंबई इंडियन्स के लिए दीपक चाहर ने 43 और शार्दुल ठाकुर ने 41 रन देकर दो-दो विकेट लिए. विल जैक्स, अल्लाह गजानफर और कोर्बिन बॉश को एक-एक सफलता मिली.

Editor's Pick