- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jofra Archer sits out as England announce playing XI for T20I opener against India
भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए हुआ इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोफ्रा आर्चर हुए बाहर
India vs England T20 Playing 11: भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लैड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. जिसमें जोफ्रा आर्चर को जगह नहीं मिली है.
Published On Jul 01, 2026, 12:15 AM IST
Last UpdatedJul 01, 2026, 12:15 AM IST
आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज हराने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 1 जून से खेलेगी. जिसके लिए इंग्लैंड ने पहले टी20 मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. जिसमें आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार गेंदबाजी करने वाले जोफ्रा आर्चर को जगह नहीं मिली है. हैरी ब्रूक के कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम भारत को पहले मैच में शिकस्त देने की पूरी कोशिश करेगी.
इंग्लैंड की टीम में हुए 2 बड़े बदलाव
इंग्लैंड ने उस टीम में दो बदलाव किए हैं. जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत से हार गई थी. तेज गेंदबाज साकिब महमूद को जेमी ओवरटन की जगह और ल्यूक वुड को जोफ्रा आर्चर की जगह टीम में शामिल किया गया है. आर्चर और उनके साथी तेज गेंदबाज जोश टंग को न्यूजीलैंड के विरुद्ध हालिया टेस्ट सीरीज में खेलने के बाद आराम दिया गया है.
ब्रूक इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे. जो उनके लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक हो सकती है. टीम को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचाने के बाद, 26 वर्षीय ब्रूक इंग्लैंड के अगले टेस्ट कप्तान बनने के भी प्रबल दावेदार हैं.
भारत के खिलाफ मैच से पहले क्या बोले कप्तान हैरी ब्रूक
भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैरी ब्रूक ने कहा कि मैंने पूरी तरह से इंग्लैंड क्रिकेट के प्रति खुद को समर्पित कर दिया है. मैं ‘द हंड्रेड’ के अलावा कोई भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेलना चाहता. मैं जो कुछ भी करता हूं, वह इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने के मकसद से करता हूं. मैदान के अंदर और बाहर मैं जो कुछ भी करता हूं, उसका मकसद इंग्लैंड के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है. इसीलिए मैं आईपीएल, पीएसएल या किसी अन्य फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता में नहीं खेलता.
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड की भविष्य की टेस्ट कप्तानी को लेकर लगाई जा रही अटकलों को भी ज्यादा महत्व नहीं दिया. उन्होंने कहा कि चाहे मैं टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का कप्तान बनूं या न बनूं, मुझे बस इंग्लैंड के लिए खेलते रहने में ही खुशी मिलेगी.
भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड