×

भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद मुझ पर अतिरिक्त जिम्मेदारी: जॉन हेस्टिंग्स

शिखर धवन और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया को लगातार चौथी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 22, 2016 4:44 PM IST

जॉन हेस्टिंग्स © Getty Images
जॉन हेस्टिंग्स © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स ने कहा है कि भारत के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई है। हेस्टिंग्स ने कहा ‘पिछले कुछ मैचों में मैंने बेहतर प्रदर्शन किया। अब मैं इसका हिस्सा महसूस कर रहा हूं और कुछ विकेट चटकाना और जीत में योगदान देना निश्चित तौर पर अच्छा है।’ हेस्टिंग्स ने कैनबरा में चौथे वनडे मैच में शतकवीर शिखर धवन और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया को लगातार चौथी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने फॉकनर से पूछा ‘गहरी नींद’ में क्यों हो?

उन्होंने कहा ‘यह काफी युवा गेंदबाजी समूह है इसलिए मुझे लगता है कि मैं 30 साल की उम्र में ही कुछ अधिक उम्र का हूं। जहां संभव हो मैं इन खिलाड़ियों की मदद करना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे मुझसे और मैं कुछ उनसे सीख पाऊंगा। हम एक साथ मिलकर ऐसा कर सकते हैं।’ ये भी पढ़ें: आखिरी मैच हारने के बाद टीम इंडिया गवां सकती है वनडे रैंकिंग का दूसरा स्थान

30 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जॉन हेस्टिंग्स एक ऑल राउंडर क्रिकेटर चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से भी खेलते हैं। इसके साथ ही साथ ये दाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं। इन्होंने केवल 1 टेस्ट मैच खेला जिसमें 52 रन बनाए और 16 एकदिवसीय क्रिकेट में इन्होंने 116 रन बनाए जिसमें इन्होंने 111.53 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

TRENDING NOW

बेहतरीन गेंदबाज हेस्टिंग्स ने 16 एकदिवसीय मैच में 18 विकेट लिए जिनमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इन्होंने 58 रन देकर 4 विकेट भी झटके हैं और टी -20 क्रिकेट में इन्होंने महज 3 मैच खेले हैं जिनमें 3 विकेट हासिल किए। हेस्टिंग्स ने अपना सर्वश्रेष्ठ 14 रन देकर 3 विकेट लिए हैं।