एडिलेड टेस्ट जीतने के बाद पांव जमीन पर ही रखे टीम इंडिया: जॉन राइट

टीम इंडिया ने 2003-04 में जॉन राइट के कार्यकाल में एडिलेट टेस्ट जीता था लेकिन सीरीज हारी थी।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 11, 2018, 01:44 PM IST

Published On Dec 11, 2018, 01:44 PM IST

Last UpdatedDec 11, 2018, 01:44 PM IST

John Wright (AFP Photo)

भारतीय क्रिकेट टीम के पहले विदेशी कोच रहे जॉन राइट ने एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई देने के साथ साथ विराट कोहली एंड कंपनी को अपने पांव जमीन पर रखने की सलाह भी दी है।

मिड-डे से बातचीत में पूर्व कोच ने कहा, “ये भारत और टीम के लिए शानदार नतीजा है। मेरा मानना है कि उस समय वो बेहतर टीम थे। इस जीत से अच्छी चीजें ही लें, अगले मैच के लिए आत्मविश्वास लें, फिर से शुरुआत करें, अपने पैर जमीन पर ही रखें लेकिन ज्यादा उत्साहित ना हों।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: रिषभ पंत ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी ही हैं ‘देश के हीरो’

गौरतलब है कि साल 2003-04 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम इंडिया ने एडिलेड टेस्ट जीता था और उस समय टीम के कोच जॉन राइट थे। उन्होंने कहा, “2003-04 की एडलेड जीत शानदार थी। हम सभी को लगा था कि सीरीज जीतना और भी बेहतरीन होगा लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। उम्मीद करता हूं कि इस बार हम ऐसा कर सकेंगे।”

टीम इंडिया चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है लेकिन कप्तान कोहली भी जानते हैं कि एडिलेड में उनकी टीम से कई गलतियां हुई थी और मेजबान टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी। सीरीज का दूसरा मैच 14 दिसंबर को पर्थ स्टेडियम में खेला जाना है।

राइड टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों खासकर कि जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं, जिन्हें राइट ने ही घरेलू टूर्नामेंट के दौरान देखा था और फिर मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनाया था। टीम इंडिया के यॉर्कर किंग के बारे में राइट ने कहा “मैं उसे आगे आकर प्रदर्शन करते देखकर खुश हूं। सारा श्रेय जसप्रीत को जाता है। मौका मिलना एक बात है और उसका फायदा उठाना अलग। मैं उसके लिए खुश हूं।

Editor's Pick