- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Johnson Charles fastest t20 century against south africa make many records
10 चौका, 11 छक्के, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने टी-20 का चौथा सबसे तेज शतक जड़ा, बने कई रिकॉर्ड्स
जॉनसन चार्ल्स की इस पारी में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 258 रन का स्कोर बनाया. वेस्टइंडीज का टी-20 में यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.
Published On Mar 26, 2023, 07:38 PM IST
Last UpdatedMar 26, 2023, 07:38 PM IST
Johnson Charles (Photo-Windies cricket)
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में अपने बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया. जॉनसन चार्ल्स ने टी-20 का चौथा सबसे तेज शतक जड़ा. उन्होंने सिर्फ 39 गेंद में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 46 गेंद में 118 रन की पारी खेली और अपनी पारी में उन्होंने 10 चौका और 11 छ्क्के लगाए. उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने टी-20 में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया. इसके अलावा इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने.
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था और शतक पूरा करने के लिए सिर्फ 15 गेंदें और खेली. वह वेस्टइंडीज के लिए टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर, भारत के रोहित शर्मा और चेक रिपब्लिक के एस विक्रमसेकरा के नाम टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है. तीनों बल्लेबाजों ने 35 गेंद में ही अपना शतक पूरा किया था.
टी-20 में सबसे तेज शतक:
35 बॉल – डेविड मिलर, साल 2017
35 बॉल- रोहित शर्मा, भारत, साल 2017
35 – एस विक्रमसेकरा, साल, 2019
39 – जॉनसन चार्ल्स, साल 2023
जॉनसन चार्ल्स वेस्टइंडीज के लिए टी-20 में दूसरा सबसे उच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने. उन्होंने क्रिस गेल और रोवमेन पावेल को पीछे छोड़ दिया.
वेस्टइंडीज के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज:
125 रन (62 बॉल) – एविन लुईस, साल- 2017
118 रन (45 बॉल) – जॉनसन चार्ल्स, साल 2023
117 रन (57 बॉल) – क्रिस गेल, साल 2007
107 रन (53 बॉल ) – रोवमैन पॉवेल, साल 2022
100 रन (48 बॉल) – क्रिस गेल, साल 2016
100 रन (49 बॉल) – एविन लुईस, साल 2016
जॉनसन चार्ल्स की इस पारी में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 258 रन का स्कोर बनाया. वेस्टइंडीज का टी-20 में यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. जॉनसन चार्ल्स के 118 रन के अलावा काइले मेयर्स ने 27 गेंद 51 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 18 गेंद में नाबाद 41 रन बनाए. कप्तान रोवमेन पॉवेल ने 19 गेंद में 28 रन का योगदान दिया. अफगानिस्तान का आयरलैंड के खिलाफ 278/3 पर टी-20 का सबसे उच्च स्कोर है.
वेस्टइंडीज का टी-20 में सबसे उच्च स्कोर:
258/5 – वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन, 2023
245/6- वेस्टइंडीज बनाम भारत, लॉडरहिल, 2016
236/6- वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2015
224/5- वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 2022
टी-20 मैच में सबसे ज्यादा छक्का का बना रिकॉर्ड:
22 छक्का – वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2023
22 छक्का – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
21 छक्का – वेस्टइंडीज बनाम भारत, लॉडरहिल, 2016
21 छक्का – भारत बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
21 छक्का – ऑस्ट्रिया बनाम लक्जमबर्ग, इलफोव काउंटी, 2019