WI VS SA: जॉनसन चार्ल्स की धमाकेदार पारी, वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

वेस्टइंडीज ने तीसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को आठ विकेट से हराया. वेस्टइंडीज ने टी-20 सीरीज को 3-0 से जीतकर विरोधी टीमों की टेंशन बढ़ा दी है

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 27, 2024, 11:08 PM IST

Published On May 27, 2024, 11:08 PM IST

Last UpdatedMay 27, 2024, 11:08 PM IST

WI Cricket team

(Image credit- ICC Twitter)

जमैका. जॉनसन चार्ल्स की विस्फोटक पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने तीसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है. टी-20 विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका का यह निराशाजनक प्रदर्शन है, वहीं इस जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम ने विरोधी टीमों की टेंशन बढ़ा दी है.

सोमवार को खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 163 रन बनाए. वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य था, वेस्टइंडीज ने 13.5 ओवर में ही दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. जॉनसन चार्ल्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वहीं गुडाकेश मोटी प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी

तीसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 8.1 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 50 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए. इसके बाद वान डेर डुसेन (31 गेंद में 51 रन) और वियान मुल़्डर (28 गेंद में 36 रन) के बीच 77 रन की साझेदारी हुई, जिससे साउथ अफ्रीका सम्माजनक स्कोर तक पहुंच सकी. साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 163 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए ओवेड मैकॉय ने तीन विकेट लिए. गुडाकेश मोटी और शमार जोसेफ को दो-दो सफलता मिली.

चार्ल्स की पारी से वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत

164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को ब्रैंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने 6.4 ओवर में 92 रन की ओपनिंग साझेदारी की. ब्रैंडन किंग 28 गेंद में 44 रन (दो चौका, चार छक्के) बनाकर आउट हुए. वहीं जॉनसन चार्ल्स ने अर्धशतक जड़ा और 26 गेंद में 69 रन (नौ चौके, पांच छक्के) की तूफानी पारी खेली. कायले मेयर्स (23 गेंद में नाबाद 36 रन) और अथांजी (06 रन नाबाद) ने वेस्टइंडीज को 13.5 ओवर में जीत दिला दी.

Editor's Pick