IPL 2024: बेयरस्टो के शतक से पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर हासिल किया

Punjab Kings Record win: पंजाब के नाम टी-20 और आईपीएल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासि्ल करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. पंजाब ने केकेआर के खिलाफ 262 रन के लक्ष्य को 18.4 ओवर में हासिल कर लिया

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 26, 2024, 11:41 PM IST

Published On Apr 26, 2024, 11:41 PM IST

Last UpdatedApr 26, 2024, 11:41 PM IST

pbks win

(Image credit- IPLT20,Com)

कोलकाता. कोलकाता के इडेन गार्डेंस में शुक्रवार को इतिहास रचा गया. जॉनी बेयरस्टो के शतक (48 गेंद में 108 रन नाबाद) से पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन का पीछा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया. पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आठ विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

पंजाब किंग्स ने पिछले साल मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट पर 259 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम किया. आईपीएल में भी स्कोर का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है, इससे पहले आईपीएल में राजस्थान के नाम 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बल्लेबाजी के लिए उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने छह विकेट पर 261 रन बनाए लेकिन पंजाब किंग्स ने ने आठ गेंद रहते ही लक्ष्य का पीछा कर लिया. जॉनी बेयरस्टो ने 108 रन की पारी में आठ चौके और नौ छक्के लगाए. जॉनी बेयरस्टो के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन (चार चौके, पांच छक्के) और शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन (दो चौके, 08 छक्के) की नाबाद पारी खेली. जॉनी बेयरस्टो और प्रभसिमरन के बीच छह ओवर में 93 रन की साझेदारी हुई. बेयरस्टो ने राइली रूसो (26 रन) के साथ 85 रन जोड़े और शशांक सिंह के साथ नाबाद 84 रन की पार्टनरशिप कर जीत सुनिश्चित की. शशांक सिंह ने भी तूफानी बल्लेबाजी की.

पुरुष टी-20 क्रिकेट में सबसे सफल तेज

262 – पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, आईपीएल 2024
259 – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
253 – मिडिलसेक्स बनाम सरे, द ओवल, टी20 ब्लास्ट 2023
244 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018
243 – बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022
243 – मुल्तान सुल्तांस बनाम पेशावर जाल्मी, रावलपिंडी, पीएसएल 2023

आईपीएल में सबसे सफल रन चेज

262 – पीबीकेएस बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
224 – आरआर बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020
224 – आरआर बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
219 – एमआई बनाम सीएसके, दिल्ली, 2021

इस मैच में सबसे ज्यादा छक्के (42) भी लगे. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी सीजन खेले गए मैच में 38 छक्के लगे थे,

पुरुषों के टी-20 मैच में सर्वाधिक छक्के:

42 – केकेआर बनाम पीबीकेएस, कोलकाता, आईपीएल 2024
38 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, आईपीएल 2024
38 – आरसीबी बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, आईपीएल 2024
37 – बल्ख लीजेंड्स बनाम काबुल ज़वानन, शारजाह, एपीएल 2018/19
37 – एसकेएनपी बनाम जेटी, बैसेटेरे, सीपीएल 2019

कोलकाता ने बनाए थे 261 रन

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन (32 गेंद में 71 रन) और फिल साल्ट (37 गेंद में 75 रन) की तूफानी पारी से 20 ओवर में छह विकेट पर 261 रन बनाए. वेंकटेश अय्यर ने 39 रन, श्रेयस अय्यर ने 28 रन और आंद्रे रसेल ने 24 रन की पारी खेली.

Editor's Pick