जॉनी बेयरस्टो ने आईपीएल को दिया अपने खेल में सुधार का श्रेय

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में जॉनी बेयरस्टो ने शानदार शतक जड़ा।

Edited By : Cricket Country Staff |May 15, 2019, 11:19 AM IST

Published On May 15, 2019, 11:19 AM IST

Last UpdatedMay 15, 2019, 11:19 AM IST

डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (BCCI)

जॉनी बेयरस्टो ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ खेलने से उन्हें अपने खेल को और बेहतर बनाने में मदद मिली। सलामी बल्लेबाज बेयरस्टो की 128 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 6 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

29 साल के इस खिलाड़ी ने अपने हालिया फॉर्म को आईपीएल से आगे जारी रखा, जहां उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 55.62 की औसत से 10 मैचों में 445 रन बनाए थे। बेयरस्टो ने कहा, “आप अलग-अलग कोचों और अलग-अलग खिलाड़ियों से अलग-अलग चीजें सीख सकते हैं। ये गेम प्लान जैसी छोटी चीजें हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बेयरस्टो ने आगे कहा, “वार्नर अपने पूरी तरह से अलग-अलग एरिया में शॉट मारता है। मुझे लगता है कि ये उसका तरीका है। लेकिन उसके साथ साथ यहां (आईपीएल) के बाकी खिलाड़ियों के सीखना आपको उम्मीदों के साथ दबाव में खेलने में मदद करना है।”

जॉनी बेयरस्टो ने जड़ा शानदार शतक, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

अपना सातवां वनडे शतक लगाने के बाद जुनैद खान की गेंद पर बोल्ड हुए बेयरस्टो काफी गुस्से में दिखे क्योंकि वो टीम के लिए मैच खत्म करना चाहते थे। उन्होंने कहा, “आप चाहते हैं कि 160-170 या फिर संभवत 200 रन बनाए और टीम को जीत की रेखा पार करवाएं। बतौर टीम हम फिलहाल उस जगह पर हैं, जहां हम 150 या 160 बनाने की प्रतिद्वंदिता है। हम अपने आप को समर्थन दे रहे हैं और टीम मे स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा है। ये एक अच्छी जगह है और मैं इसे लेकर आश्वस्त हूं।”

Editor's Pick