वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से पहले जॉनी बेयरस्टो की नजर विकेटकीपर की भूमिका पर

वेस्टइंडीज टीम लॉकडाउन के बाद पहली टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 17, 2020, 04:51 PM IST

Published On Jun 17, 2020, 04:51 PM IST

Last UpdatedJun 17, 2020, 04:51 PM IST

जॉनी बेयरस्टो (IANS)

इंग्लिश क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो को विश्वास है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में वो इंग्लैंड टीम में अपनी विकेटकीपर की भूमिका वापस हासिल कर लेंगे।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड फिलहाल विंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आयोजन की तैयारी कर रहा है। जुलाई में होने वाली ये सीरीज कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद होने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बेयरस्टो को पिछले साल न्यूजीलैंड के दौरे से पहले ड्रॉप कर दिया गया था। जिसके बाद इंग्लैंड टीम के प्रमुख चयनकर्ता एड स्मिथ ने उनके करियर का भविष्य स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर आगे बढ़ेगा।

उन्होंने दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में सिर्फ एक टेस्ट खेला था और श्रीलंका दौरे से उन्हें प्रतिद्वंद्वी विकेटकीपर जोस बटलर और बेन फॉक्स के साथ चुना गया लेकिन कोरोनोवायरस की वजह से ये दौरा रद्द हो गया। लेकिन अब जब बेयरस्टो टेस्ट टीम में लौटना चाहते हैं तो उन्होंने अपनी भूमिका भी स्पष्ट कर ली है।

भारत-चाइना सीमा विवाद पर ट्वीट के बाद CSK ने टीम डॉक्टर को नौकरी से निकाला

मंगलवार को कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान दिए बयान पर उन्होंने कहा, “समय के साथ, मैं अपने कीपिंग से बहुत खुश हूं। मेरे करियर की शुरुआत में ये ऐसा कुछ था, जिस पर लोगों ने सवाल उठाए लेकिन लोगों ने पिछले कुछ सालों में इसके बारे में बोलना बंद कर दिया है।”

उन्होंने कहा, “मैंने आंकड़ों को देखा है और मेरे आंकड़े बहुत अच्छे हैं। इसलिए कोई कारण नहीं है कि कोई ऐसा एरिया नहीं है, जिसमें मैं वापस आना चाहता हूँ।”

Editor's Pick