- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Jonny Bairstow scores 10th fifty plus score in a calender year, surpasses AB De Villiers
जॉनी बेयरेस्टो ने तोड़ डाला एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड
जॉनी बेयरेस्टो ने 89 रनों की पारी खेली।
Published On Nov 26, 2016, 05:08 PM IST
Last UpdatedNov 26, 2016, 05:08 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जॉनी बेयरेस्टो के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज अपनी चमक नहीं बिखेर पाया। 89 रनों की शानदार पारी खेलने वाले बेयरेस्टो ने इस दौरान इस साल टेस्ट क्रिकेट में अपने 1300 रन पूरे किए और वह यह कारनामा करने वाले इंग्लैंड के आठवें क्रिकेटर बन गए। इसके अलावा उन्होंने एक और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अर्धशतक जड़ने के साथ ही एक कैलेंडर वर्ष में पांचवें या निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर टेस्ट क्रिकेट में 10 पचास से ज्यादा रनों का स्कोर बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने। बेयरस्टो ने इस दौरान एबी डीविलियर्स का अनोखा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
बेयरस्टो एक कैलेंडर वर्ष में डीविलियर्स (9 बार 50 से ज्यादा का स्कोर) को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए। डीविलियर्स ने 2013 में 9, 50 से ज्यादा का स्कोर(4 शतक और 5 अर्धशतक) बनाए थे। इस दौरान डीविलियर्स ने 9 टेस्ट में 933 रन बनाए थे। बेयरस्टो ने टेस्ट में इस साल 14 मैचों में 1300 से ज्यादा रन बनाए हैं। बेयरस्टो इस वर्ष टेस्ट मैचों में 3 शतक और 8 अर्द्धशतक लगा चुके हैं। बेयरस्टो टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में 10, 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने।
इससे पहले तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान एलियेस्टर कुक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 32 रनों के कुल योग पर झटका दे डाला। हमीद हसीब 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उमेश यादव ने आउट किया। इसके बाद 51 के कुल योग पर इंग्लैंड के दो विकेट कुक और जो रूट आउट हो गए। दोनों ने क्रमशः 27 और 15 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोईन अली ने चौथे विकेट के लिए पारी को संभालने की कोशिश की और बेयरेस्टो के साथ 37 रन जोड़े। लेकिन शमी ने उन्हें विजय के हाथों झिलवाते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। [Also Read: भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट: लाइव ब्लॉग हिंदी में]
उसके बाद अभी इंग्लैंड का स्कोर 87/4 हुआ था कि स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए आए। स्टोक्स के साथ बेयरेस्टो ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई और स्कोर को बढ़ाने लगे। तभी लंच के तुरंत बाद जडेजा ने स्टोक्स को आउट कर दिया। स्टोक्स ने 29 रन बनाए। इसके बाद जोस बटलर बल्लेबाजी के लिए आए। बटलर ने लंच से टी तक एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। टी के बाद जडेजा ने उन्हें आउट किया। इसके बाद दिन के अंत में जॉनी बेयरेस्टो को 89 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर जयंत यादव ने आउट कर दिया। दिन के अंतिम विकेट क्रिस वोक्स को उमेश यादव ने आउट किया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिए। वहीं उमेश यादव. जयंत यादव और जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।