- Home
- News
- Jonny Bairstow steps out of the crease after leaving the ball and Alex Carey to run him out
Jonny Bairstow Run Out: जॉनी बेयरस्टो के रन आउट से लॉर्ड्स में हुआ बड़ा बवाल, देखें VIDEO
जॉनी बेयरस्टो बड़े ही दुर्भाग्यशाली ढंग से रन आउट हुए जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया.
Published On Jul 02, 2023, 06:00 PM IST
Last UpdatedJul 02, 2023, 06:00 PM IST
इंंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा दूसरे एशेज टेस्ट 5वें दिन रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. बेन स्टोक्स शतक पूरा कर चुके हैं और अब इंग्लैंड को जीत के लिए 128 रनों की दरकार है. मेजबान टीम के हाथ में 4 विकेट शेष हैं. इससे पहले जॉनी बेयरस्टो बड़े ही दुर्भाग्यशाली ढंग से रन आउट हुए जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया. बेयरस्टो का रन आउट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.
52वें ओवर की आखिरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो रन आउट हुए. ये ओवर कैमरन ग्रीन फेंकने आए जिसकी आखिरी गेंद शॉर्ट रही जिस पर बेयरस्टो नीचे झुक गए और गेंद सीधे विकेटकीपर के हाथों में चली गई. बेयरस्टो को लगा कि ओवर खत्म होने का ऐलान हो गया है तो वह क्रीज से बाहर निकल आए. इस मौके का विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने पूरा फायदा उठाया और गेंद विकटों में मार दी. इसके बाद सभी कंगारू खिलाड़ी रन आउट की अपील करने लगे. इसके बाद फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर की ओर देखा और कुछ देर बाद थर्ड अंपायर ने बेयरस्टो को रन आउट करार दे दिया. इस फैसले से इंग्लैंड का खेमा हैरान रह गया. इस रन आउट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, एमसीसी लॉ ऑफ क्रिकेट के मुताबिक, गेंद तभी डेड होती है, जब वह या तो विकेटकीपर या फिर बॉलर के हाथ में सेटल हो जाए. वहीं, इसके अलावा बाउंड्री लाइन के बाहर जाने और बल्लेबाज के आउट होने पर ही उसे डेड करार दिया जाता है. साथ ही अगर बल्लेबाज आउट नहीं है तो गेंद डेड नहीं मानी जाएगी.
???#EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/dDGCnj4qNm
— England Cricket (@englandcricket) July 2, 2023
क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, गेंद तब तक डेड नहीं होती है, जब तक खेल का वो हिस्सा चालू रहता है. इस दौरान अगर बल्लेबाज क्रीज से बाहर आता है तो उसको रन आउट किया जा सकता है.