- क्रिकेट न्यूज़
- News
- jos buttler became the second england player to play 200 odi ind vs eng 1st odi match
जोस बटलर ने लगाया खास 'दोहरा शतक', इयोन मोर्गन के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे इंग्लैंड के खिलाड़ी
भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में जोस बटलर ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो इंग्लैंड के लिए 200 वनडे मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनके अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने ये खास उपलब्धि हासिल कर रखी है.
Published On Jul 14, 2026, 05:34 PM IST
Last UpdatedJul 14, 2026, 05:34 PM IST
भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. बटलर इयोन मोर्गन के बाद इंग्लैंड के लिए 200 वनडे खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि वो अपने 200वें वनडे मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. बटलर को 5 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बना लिया.
पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने सौंपी कैप
सोमवार को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में, टेस्ट हेड कोच का पद छोड़ने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने समय से पहले ही प्लेइंग इलेवन की घोषणा की. क्योंकि वे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी पर ध्यान दे रहे हैं. यह मैच जोस बटलर का 200वां वनडे भी है. इस मौके पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने कैप सौंपी. जोस बटलर के लिए ये बेहद ही खास पल था.
लेकिन अपने स्पेशल मैच में बटलर 14 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बना पाए. जिसकी वजह से इंग्लैंड की टीम मुश्किल में नजर आ रही. बटलर ने टी20 सीरीज के आखिरी मैच में ताबड़तोड़ 131 रनों की पारी खेली. जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि वो अपने लय को पहले वनडे में भी जारी रखेंगे. लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका शिकार कर लिया.
पाकिस्तान के खिलाफ किया था वनडे डेब्यू
विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने वनडे करियर की शुरुआत साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी. जिसमें बटलर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. हालांकि अपने 14 साल के लंबे करियर में बटलर ने कई यादगार पारियां खेली है. बटलर 200 वनडे मैच में 38.87 की औसत से अबतक 5520 रन बना चुके हैं. जिसमें 11 शतक और 29 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका सबसे बेस्ट स्कोर नाबाद 162 रन रहा है.