• Home
  • News
  • Jos buttler century against KKR in IPL 2024 surpasses Chris gayle

IPL 2024: जोस बटलर ने आईपीएल में जड़ा सातवां शतक, क्रिस गेल को पीछे छोड़ा

जोस बटलर ने 60 गेंद में नाबाद 107 रन की पारी खेली. उन्होंने 55 गेंद में अपन शतक पूरा किया. 107 रन की इस पारी में बटलर ने नौ चौके और छह छक्के लगाए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 17, 2024, 12:10 AM IST

Published On Apr 17, 2024, 12:10 AM IST

Last UpdatedApr 17, 2024, 12:10 AM IST

Jos buttler century

(Image credit-iplt20.com)

कोलकाता. आईपीएल 2024 में मंगलवार को खेले गए मैच में जोस बटलर के शतक से राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हरा दिया. 224 रन के लक्ष्य को राजस्थान की टीम ने मैच के आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया. जोस बटलर ने इस शतकीय पारी से ना सिर्फ राजस्थान को जीत दिलाई, वहीं दिग्गज क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया.

जोस बटलर ने 60 गेंद में नाबाद 107 रन की पारी खेली. उन्होंने 55 गेंद में अपन शतक पूरा किया. 107 रन की इस पारी में बटलर ने नौ चौके और छह छक्के लगाए. जोस बटलर का आईपीएल में यह सातवां शतक है. इस शतक के साथ ही उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम आईपीएल में छह शतक लगाने का रिकॉर्ड था. आईपीएल में विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा शतक है. कोहली ने आईपीएल में कुल 08 शतक लगाए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली- 08

जोस बटलर- 07

क्रिस गेल- 06

केएल राहुल-04

शेन वॉटसन- 04

डेविड वॉर्नर- 04

आईपीएल में चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक

जोस बटलर- 03

विराट कोहली- 02

बेन स्टोक्स- 02

जोस बटलर ने 102वें मुकाबले में सातवां शतक जड़ा है. आईपीएल के 102 मैच में जोस बटलर के नाम 3473 रन है, जिसमें सात शतक और 19 अर्धशतक है.

आईपीएल 2024 में बटलर के बल्ले से आया दूसरा शतक

आईपीएल 2024 में जोस बटलर के बल्ले से दूसरा शतक आया है. इससे पहले उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी. उस मैच में भी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी जीत दर्ज की थी.

Editor's Pick