• Home
  • News
  • Jos Buttler Created History Becomes First Batter From Gujarat Titans to Most Sixes in Powerplay of IPL

IPL 2026: जोश बटलर ने छक्कों से रचा इतिहास, इस मामले में बने पहले बल्लेबाज

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार, 8 अप्रैल को आक्रामक पारी खेली. और इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 08, 2026, 09:13 PM IST

Published On Apr 08, 2026, 09:13 PM IST

Last UpdatedApr 08, 2026, 09:13 PM IST

Jos Buttler hit most sixes in powerplay for GT

जोस बटलर की आक्रामक पारी

नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बल्लेबाज जोस बटलर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इतिहास रच दिया है. बटलर गुजरात टाइटंस की ओर से पारी के शुरुआती 6 ओवरों में सबसे ज्यादा 5 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

इस मामले में बटलर ने ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2023 में गुजरात टाइटंस ओर से खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 4 छक्के लगाए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल की किसी पारी के पहले छह ओवरों में, बटलर के ये 5 छक्के किसी ऐसे बल्लेबाज की ओर से लगाए गए दूसरे सर्वाधिक छक्के हैं, जो ओपनर नहीं है. बटलर सिर्फ सुरेश रैना से पीछे है, जिन्होंने साल 2014 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के विरुद्ध शुरुआती 6 ओवरों में 5 छक्के लगाए थे.

बटलर ने पारी के तीसरे ओवर में मुकेश कुमार की गेंद को सीधे बाउंड्री पार पहुंचाया. अगले ओवर में उन्होंने अक्षर पटेल के विरुद्ध एक छक्का लगाया. मैच के पांचवें ओवर में बटलर ने मुकेश कुमार को एक बार फिर निशाने पर लिया, उन्होंने इस ओवर में 3 छक्के लगाए.

पावरप्ले की समाप्ति तक गुजरात टाइटंस ने 1 विकेट खोकर 68 रन बना लिए थे. यह आईपीएल इतिहास में शुरुआती 6 ओवरों में गुजरात टाइटंस का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इस लिस्ट में साल 2025 में अहमदाबाद के मैदान पर खेला गया मैच शीर्ष पर है, जिसमें जीटी ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ बगैर कोई विकेट गंवाए 82 रन बनाए थे. साल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इस टीम ने बगैर कोई विकेट गंवाए 78 रन बनाए थे.

अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी. इस टीम को 2.1 ओवर में साई सुदर्शन (12) के रूप में जल्द पहला झटका लगा. इसके बाद जोस बटलर ने कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन जोड़े. बटलर ने 27 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 52 रन बनाए.

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस मैच में साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा के साथ उतरी है.

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल की कप्तानी में केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार के साथ यह मैच खेल रही है.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 बी साई सुदर्शन, 3 जोस बटलर (विकेटकीपर), 4 वाशिंगटन सुंदर, 5 ग्लेन फिलिप्स, 6 शाहरुख खान, 7 राहुल तेवतिया, 8 राशिद खान, 9 कागिसो रबाडा, 10 मोहम्मद सिराज, 11 अशोक शर्मा.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रसीद, होल्डर, सुथार, जयंत और रावत.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

1 केएल राहुल (विकेटकीपर), 2 पथुम निसांका, 3 नितीश राणा, 4 डेविड मिलर, 5 ट्रिस्टन स्टब्स, 6 अक्षर पटेल (कप्तान), 7 विप्रज निगम, 8 कुलदीप यादव, 9 लुंगी एनगिडी, 10 टी नटराजन, 11 मुकेश कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, दुष्मंता चमीरा और करुण नायर.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick