वर्नान फिलेंडर को अपशब्द कहने के बाद जोस बटलर को मिली ये सजा

इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच न्यूलैंड्स, केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ये घटना हुई थी।

Edited By : India.com Staff |Jan 10, 2020, 02:45 PM IST

Published On Jan 10, 2020, 02:45 PM IST

Last UpdatedJan 10, 2020, 02:45 PM IST

न्यूलैंड्स टेस्ट के दौरान दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर खिलाड़ी वर्नान फिलेंडर को अपशब्द कहने के लिए इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पर जुर्माना लगाया गया है।

बटलर पर आईसीसी प्लेयर कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन का आरोप है, जो कि श्रव्य अश्लीलता के उपयोग से जुड़ा है ना कि किसी खिलाड़ी के व्यक्तिगत अपमान से (आर्टिकल 2.13)। काउंसिल ने बटलर पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उनके खाते में एक डीमेरिट प्वाइंट जोड़ा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केपटाउन में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन 438 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही प्रोटियाज टीम के बल्लेबाज फिलेंडर को विकेटकीपिंग कर रहे बटलर ने अपशब्द कहे थे जो कि स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और इंग्लिश खिलाड़ी को फैंस की तरफ से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।

एक मिलियन डॉलर में नीलाम हुई शेन वार्न की बैगी ग्रीन

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने जहां बटलर के रवैए को गलत बताया, वहीं पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन बटलर के समर्थन में उतरे। इंग्लैंड टीम के मौजूदा कप्तान जो रूट ने भी मामले को टालने की कोशिश की।

मैच के रूट ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि कुछ भी गंभीर था। दो खिलाड़ी कड़ा टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थए। सभी की भावनाएं इससे जुड़ी थी और मुझे नहीं लगता कि किसी ने भी सीमा का उल्लघंन किया। आपको वैसे भी टीवी पर थोड़ा मसाला चाहिए होता है, क्यों नहीं?”

Editor's Pick