• Home
  • News
  • Jos buttler powerful Innings against USA in T20 World Cup 2024

T20 WC 2024: जोस बटलर ने अमेरिका के गेंदबाज का बनाया 'भूत', एक ओवर में जड़े पांच छक्के

जोस बटलर ने अमेरिका के खिलाफ 38 गेंद में 83 रन बनाए, अपनी पारी में जोस बटलर ने छह चौके और सात छक्के लगाए. इंग्लैंड ने 116 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 23, 2024, 11:17 PM IST

Published On Jun 23, 2024, 11:17 PM IST

Last UpdatedJun 23, 2024, 11:17 PM IST

Jos buttler

Jos Buttler

बारबाडोस. इंग्लैंड की टीम ने यूएसए को 10 विकेट से हराकर टी-20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. रविवार को खेले गए मैच में अमेरिका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन पर ढेर हो गई, इंग्लैंड की टीम ने 9.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 38 गेंद में 83 रन ठोके, हरमीत सिंह के ओवर में जोस बटलर ने पांच छक्के जड़े.

यूएसए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन के स्कोर पर सिमट गई थी. इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 116 रन का लक्ष्य था, जोस बटलर और फिल साल्ट ने इंग्लैंड को विस्फोटक शुरुआत दिलाई, बटलर अलग अंदाज में नजर आए. उन्होंने यूएसए के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. हरमीत सिंह के ओवर में जोस बटलर ने पांच छक्के जड़े.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हरमीत सिंह के ओवर में बटलर ने ठोके 32 रन

इंग्लैंड की पारी के नौवें ओवर में जोस बटलर ने विस्फोटक बल्लेबाजी की. पहले गेंद पर फिल साल्ट ने सिंगल लेकर जोस बटलर को स्ट्राइक किया. बटलर ने इस ओवर की अगली पांच गेंदों पर छक्का जड़ा. हरमीत सिंह के ओवर में कुल 32 रन बने.

जोस बटलर ने खेली 83 रन की पारी

जोस बटलर ने अमेरिका के खिलाफ मैच में 38 गेंद में 83 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में जोस बटलर ने छह चौके और सात छक्के लगाए.

क्या रहा मैच का हाल ?

इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन की हैट्रिक के बाद कप्तान जोस बटलर (नाबाद 83 रन) के तूफानी अर्धशतक से रविवार को यहां सुपर आठ के मैच में सह मेजबान अमेरिका को 10 विकेट से रौंदकर शान से टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद जोर्डन की हैट्रिक और अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से अमेरिका को 18.5 ओवर में 115 रन पर ढेर कर दिया. बटलर की 38 गेंद में छह चौके और सात छक्के जड़ित आतिशी पारी से इंग्लैंड 9.4 ओवर में 117 रन बनाकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थान पक्का करने वाली पहली टीम बनी.

Editor's Pick