बेस्ट बनने के लिए विराट कोहली की मानसिकता अपनाना चाहते हैं बटलर

राजस्थान रॉयल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर टीम के साथ जुड़ चुके हैं। पिछले सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट में बटलर ने फॉर्म हासिल किया था। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से बटलर काफी...

Edited By : Press Trust of India |Mar 20, 2019, 04:12 PM IST

Published On Mar 20, 2019, 04:12 PM IST

Last UpdatedMar 20, 2019, 04:12 PM IST

राजस्थान रॉयल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर टीम के साथ जुड़ चुके हैं। पिछले सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट में बटलर ने फॉर्म हासिल किया था।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से बटलर काफी प्रभावित हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज का मानना है कि ‘सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ जैसा कुछ नहीं होता और विराट कोहली ने जब मन चाहा तब शतक लगाकर यह साबित कर दिया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- स्मिथ ने कहा, बटलर दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ पिछले साल उम्दा प्रदर्शन करने वाले बटलर ने कहा, ‘‘सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सोच मेरे जेहन में नहीं आती। कई बार लोग इस तरह की बातें करते हैं। लेकिन आप हर समय अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकते।’’

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 66 शतक लगा चुके कोहली का उदाहरण देते हुए कहा ,‘‘ विराट कोहली हर मैच में शतक लगा रहा है । वह नहीं सोचता कि छोड़ो मैं किसी और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा । वह हर रोज करता है । मैं भी उसी मानसिकता को अपनाना चाहता हूं ।’’

पढ़ें:- राजस्थान के स्टार खिलाड़ी बटलर और स्टोक्स पहुंचे भारत

उन्होंने कहा ,‘‘ विदेशी खिलाड़ी होना अपने आप में नया अनुभव है। आप चार में से एक है , 11 में से एक नहीं।’’

कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम टूर्नामेंट में कुल चार शतक हैं।

Editor's Pick