'व्यस्त कार्यक्रम के कारण तेज गेंदबाज के लिए हर टेस्ट खेलना असंभव'
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा- मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मेरा प्रत्येक टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बेहद कम
Published On Apr 04, 2019, 12:23 PM IST
Last UpdatedApr 04, 2019, 12:23 PM IST
Josh Hazlewood @ AFP
ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी के अगुआ जोश हेजलवुड ने कहा है कि इस साल होने वाली एशेज सीरीज के बेहद व्यस्त कार्यक्रम के कारण प्रत्येक तेज गेंदबाज के लिए हर टेस्ट मैच में खेलना असंभव होगा।
पढ़ें: ‘मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड परिजनों और दोस्तों को समर्पित’
ऑस्ट्रेलियाई टीम को वनडे विश्व कप के तुरंत बाद जो रूट की अगुवाई वाले इंग्लैंड के खिलाफ सात सप्ताह से भी कम समय में पांच टेस्ट मैच खेलने हैं।
हेजलवुड ने कहा कि इसका मतलब है कि मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और उनके प्रत्येक टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बेहद कम है।
पढ़ें: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो रहे ये खिलाड़ी
हेजलवुड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कहा, ‘आखिरी चार टेस्ट मैच लगातार हैं। मुझे लगता है कि किसी भी तेज गेंदबाज के लिए इतने कड़े कार्यक्रम में सभी पांच टेस्ट मैचों में खेलना असंभव होगा।’
28 साल के हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 44 टेस्ट और इतने ही वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। अधिकांश समय चोट के कारण टीम से बाहर रहने वाले इस तेज गेंदबाज ने टेस्ट में 164 जबकि वनडे में 72 विकेट लिए हैं।