टीवी पर विश्व कप देखकर दुखी होंगे जोश हेजलवुड

सीनियर तेज गेंदबाज को इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में जगह नहीं मिली है।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 15, 2019, 03:59 PM IST

Published On May 15, 2019, 03:59 PM IST

Last UpdatedMay 15, 2019, 03:59 PM IST

जोश हेजलवुड © Getty images (file image)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा कि वो 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू हो रहे विश्व कप के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा ना होने को लेकर बेहद दुखी हैं। हेजलवुड को विश्व कप के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया।

उन्होंने चार साल पहले ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और 2017 में वनडे क्रिकेट में नंबर-1 गेंदबाज थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ ने हेजलवुड के हवाले से बताया, “जाहिर तौर ये मेरे लिए बेहद निराशाजनक रहा। ये चार साल में एक बार आता है, मैं खुशनसीब था कि पिछली बार अपने घर में मुझे इसका हिस्सा बनने का मौका मिला। टूर्नामेंट शुरू होने के बाद मुझे उसे टीवी पर देखते हुए शायद दुख होगा। ये मुश्किल है। ये कोई आम वनडे सीरीज नहीं है बल्कि एक विश्व कप है।”

Dream11 Prediction: आज श्रेयस अय्यर की टीम सामने ‘आर्क्‍स अंद्ररी’ की चुनौती

हेजलवुड जनवरी में पीठ में लगी चोट से उबर रहे हैं और चयनकर्ताओं को महसूस हुआ कि विश्व कप से पहले उन्होंने अधिक मैच नहीं खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच एक जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा।

हेजलवुड ने कहा, “चार महीने तक क्रिकेट ना खेलना मेरे खिलाफ चला गया। मैं उनका पक्ष समझ सकता हूं। मुझे लगता है कि अगर प्रतियोगिता के बीच में कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो मुझे मौका मिल सकता है।”

Editor's Pick