×

सिडनी टेस्ट मैच के लिए तैयार हैं ऑस्ट्रेलिया के हेजलवुड

मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया की 177 रन की जीत के दौरान हेजलवुड ने 41 ओवर फेंके थे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 1, 2016 6:39 PM IST

जोश  हेजलवुड© Getty Images
जोश हेजलवुड© Getty Images

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और अपने बेहतरीन आक्रमक गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले जोश हेजलवुड ने कहा है कि वह अब तरोताजा महसूस कर रहे हैं और रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाले अंतिम टेस्ट के लिए तैयार हैं। मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया की 177 रन की जीत के दौरान हेजलवुड ने 41 ओवर फेंके थे लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। ये भी अटकलें लगाई जा रही थी कि हेजलवुड को उनके घरेलू सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले अंतिम टेस्ट से आराम दिया जा सकता है क्योंकि वह इस सत्र में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी पांच टेस्ट खेल चुके हैं। ये भी पढ़ें: क्रिकेट छोड़ अब बेसबाल खेलेगा ये क्रिकेटर

लेकिन हेजलवुड ने कहा है कि वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं और अंतिम टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हैं।आपको बता दें कि तेज गेंदबाज पीटर सिडल टखने की चोट से परेशान हैं और उनका सिडनी टेस्ट में खेलना संदिग्ध है और ऐसे में हेजलवुड पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। हेजलवुड ने कहा, ‘‘मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। :दूसरा टेस्ट: चार दिन में खत्म होने से अतिरिक्त दिन का फायदा मिला। मैं काफी ओवर फेंक रहा हूं और मेरा शरीर अच्छा साथ दे रहा है।’’ ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे के लिये मोहम्मद आमिर पाकिस्तान टीम में शामिल
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आज हल्की गेंदबाजी की और काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। इन गर्मियों में अन्य टेस्ट मैचों की तरह मैं इस टेस्ट के लिए भी तैयार हूं।’’आपको बता दें कि 24 वर्षीय गेंदबाज ने 14 टेस्ट मैच में 60 विकेट लिए है और 13 एकदिवसीय मैचों में 19 विकेट लिए है।

TRENDING NOW