ऑस्ट्रेलिया दौरे और मज़ांसी सुपर लीग से बाहर हुए जेपी डुमिनी
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डुमिनि दाएं कंधे की सर्जरी कराना वाले हैं।
Published On Oct 16, 2018, 05:41 PM IST
Last UpdatedOct 16, 2018, 05:41 PM IST
JP Duminy © Getty Images
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर खिलाड़ी जेपी डुमिनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज के दौरे और हाल ही में लॉन्च हुई मंज़ासी सुपर लीग से बाहर हो गए हैं। दरअसल ये प्रोटियाज खिलाड़ी अपने दाएं कंधे की सर्जरी की वजह से खेल से ब्रेक ले रहा है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की इस नई टी20 लीग की केपटाउन ब्लिट्ज फ्रेंचाइजी ने डुमिनी को अपना मार्की प्लेयर बनाया था।
इस मामले पर दक्षिण अफ्रीका टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, “जेपी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई दौरान कंधे की पुरानी चोट को गंभीर बना दिया है। अब इस चोट के लिए उसे सर्जरी कराने की जरूरत पड़ेगी। इस वजह से उसे ऑस्ट्रेलिया के दौरे और आगामी एमएसएल से बाहर कर दिया गया है। फिलहाल हम ये नहीं कह सकते कि वो कब तक टीम से बाहर रहेगा, ये सर्जरी के नतीजे पर निर्भर है।”
BREAKING #CSAnews Duminy to miss Australia tour and Mzansi Super League@jpduminy21 will undergo surgery on an injury to his right shoulder which rules him out of the upcoming limited-overs tour to Australia and the @MSL_T20. #AUSvSA #MSLT20 pic.twitter.com/JGkPlQPJ94
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) October 16, 2018
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड अगले हफ्ते तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम का ऐलान कर देगा। वहीं एमएसएल के प्लेयर ड्रॉफ्ट का ऐलान बुधवार तक हो जाएगा।