• Home
  • News
  • Json Gillespie warns Australia not to sledge Virat Kohli

''विराट कोहली से जुबानी जंग ऑस्ट्रेलिया को पड़ेगी भारी''

जेसन गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया को बताया विराट कोहली को आउट करने का फॉर्मूला

Edited By : Manoj Shukla |Sep 14, 2017, 07:08 PM IST

Published On Sep 14, 2017, 07:08 PM IST

Last UpdatedSep 14, 2017, 07:08 PM IST

विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल © Getty Images
विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने अपनी टीम को लगभग चेतावनी देते हुए कहा है कि वो विराट कोहली से उलझने की कोशिश ना करे। गिलेस्पी का मानना है कि अगर ऑस्ट्रेलिया ऐसा करता है तो उन्हें इसका परिणाम भुतगना पड़ेगा। क्योंकि जुबानी जंग के बाद कोहली और ज्यादा आक्रामक होकर खेलते हैं। गिलेस्पी ने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया को कोहली के साथ जुबानी जंग में उलझना चाहिए। कोहली को आप जुबान से दबाव में नहीं ला सकते, बल्कि अच्छी गेंदबाजी से ही वो दबाव में आ सकते हैं।” ये भी पढ़ें: 27 नवंबर को सागरिका घाटगे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे जहीर खान

गिलेस्पी ने अपनी टीम को कोहली को आउट करने का फॉर्मूला भी बताया और कहा, ”ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों को गले तक बाउंसर फेंकनी चाहिए। गेंदबाजों को कोशिश करनी चाहिए कि वो कोहली को बैकफुट पर खिलाएं। इसके बाद एक गेंद ऊपर फेंककर उन्हें ड्राइव करने के लिए उकसाएं। इस तरीके से कोहली के बल्ले का किनारा लग सकता है और वो आउट हो सकते हैं।” कोहली और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच मतभेद किसी से छिपे नहीं हैं। पिछले साल जब ऑस्ट्रेलिया टीम टेस्ट खेलने भारत आई थी तो उस दौरान भी दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी और मैदान का माहौल काफी गर्म हो गया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आग उगलता है कोहली का बल्ला: विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जुबान से तो बोलते ही हैं इसके अलावा उनका बल्ला भी जमकर आग उगलता है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 23 मैच खेले हैं। इस दौरान कोहली ने 55.66 की औसत से 1,002 रन बनाए हैं। कोहली के बल्ले से 5 शतक, 4 अर्धशतक निकले हैं। कोहली का बेस्ट 118 रन रहा है। इस बार भी हर किसी को कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होंगी। दोनों देशों के बीच पहला वनडे मैच 17 सितंबर को खेला जाना है।

Editor's Pick