Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 13, 2026 7:46 PM IST

जुनैद सिद्दीकी के फाइव विकेट हॉल के बाद आर्यांश शर्मा (53 गेंद में नाबाद 74) और शोएब खान (29 गेंद में 51 रन) की अर्धशतकीय पारियों से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में शुक्रवार को कनाडा को पांच विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की.
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सिद्दीकी ने चार ओवर में 35 रन देकर पांच झटके जिससे कनाडा की पारी सात विकेट पर 150 रन पर रूक गयी. यूएई ने दो गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 154 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की, यह दोनों टीमों के बीच इस प्रारूप के दो मैचों में यूएई की दूसरी जीत है.
आर्यांश ने 53 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये जबकि शोएब ने 29 गेंद की पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाकर लक्ष्य का पीछा करते समय दबाव हावी नहीं होने दिया, दोनों की साझेदारी उस समय शुरू हुई जब टीम 13वें ओवर में 66 रन पर चार विकेट गंवा कर मुश्किल में थी
इससे पहले दोनों टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. कनाडा को दक्षिण अफ्रीका से 57 रन से हार का सामना करना पड़ा था जबकि यूएई को न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. कनाडा के लिए साद बिन जफर ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिये लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिला.
यूएई की गेंदबाजी के दौरान सिद्दीकी को जवादुल्लाह के साथ शुरुआती ओवरों में कनाडा के तीन विकेट चटकाकर दबाव बना दिया था, जवादुल्लाह ने चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर एक विकेट लिया. कनाडा के लिए हर्ष ठाकेर ने 41 गेंद की पारी में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। उन्होंने 38 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद नवनीत धालीवाल के साथ 47 गेंद में 58 रन की साझेदारी कर पारी को सवारा। धालीवाल ने 28 गेंद में चार चौके की मदद से 34 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई को शानदार लय में चल रहे कप्तान मुहम्मद वसीम (चार) के आउट होने से बड़ा झटका लगा. आर्यांश शर्मा ने जसकरण सिंह के खिलाफ छक्का लगाने के बाद दो चौके जड़े जिससे टीम ने छठे ओवर से 17 रन बटोरे। पावरप्ले के बाद यूएई का स्कोर एक विकेट पर 39 रन था. दूसरे छोर से तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे अलीशान शराफू ने बड़े शॉट की तलाश में साद बिन जफर की गेंद को हवा में लहरा दिया और किरटन ने आसान कैच लपककर 13 गेंद में उनकी पांच रन की पारी को खत्म किया.
पावरप्ले के बाद यूएई के बल्लेबाज बाउंड्री लगाने के लिए संघर्ष करते दिखे और टीम ने नौवें ओवर में 50 रन पूरे किए, अंश पटेल की गेंद आर्यांश के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए चार रन के लिए चली गयी जिससे तीन ओवर के बाउंड्री का सूखा खत्म हुआ. जरूरी रनगति के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए मयंक ने बायें हाथ के स्पिनर जफर के खिलाफ अंपायर के ऊपर से बड़ा शॉट खेला लेकिन गेंद हवा में लहरा गयी और कलीम सना ने आसान कैच लपक लिया. हर्षित कौशिक (पांच) भी प्रभावित करने में नाकाम रहे और जफर के खिलाफ स्लॉग स्वीर करने की कोशिश में गेंद डीप मिडविकेट पर खड़े किरटन की हाथों में खेल गए,
एक छोर से विकेटों के पतझड़ के बीच आर्यांश ने अंश के खिलाफ छक्का लगाकर 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। शोएब खान ने इस ओवर का दूसरा छक्का जड़ा जिससे टीम ने 14 रन बटोरे. यूएई को आखिरी चार ओवर में 56 रन की जरूरत थी और शोएब ने 17वें ओवर में दो छक्के और चौका जड 17 रन बटोर कर दबाव कम किया। उन्होंने आक्रामक तेवर जारी रखते हुए 18वें ओवर में जसकरण के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ कनाडा के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा दिया, आर्यांश ने भी कलीम के खिलाफ लगातार दो चौके लगाये जिससे टीम को आखिरी ओवर में आठ रन की जरूरत रह गई, आर्यांश ने छक्का लगाकर कर टीम की जीत पक्की कर दी.
पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद कनाडा के कप्तान दिलप्रीत सिंह (11) ने वामहस्त स्पिनर हैदर अली के खिलाफ पहले ओवर में चौका लगाया लेकिन अगले ओवर में सिद्दीकी के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मुहम्मद वसीम को कैच दे बैठे, युवराज सामरा (पांच) जीवनदान का फायदा उठाने में नाकाम रहे और चौथे ओवर में सिद्दीकी का दूसरा शिकार बन गये, क्रीज पर आये नवनीत धालीवाल ने लगातार ओवर में दो शानदार चौके जड़े लेकिन जवादुल्लाह ने गेंद थामते ही निकोलस किरटन (चार) को विकेट के पीछे आर्यांश शर्मा के हाथों कैच कराया, पावरप्ले में टीम ने 39 रन तक तीन विकेट गंवा दिये.
ठाकेर ने हैदर के खिलाफ सातवें ओवर में लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर हाथ खोला तो वहीं धालीवाल ने दौड़कर रन चुराने पर ध्यान दिया, धालीवाल ने शानदार टाइमिंग का इस्तेमाल कर मुहम्मद फारूक के खिलाफ लांग ऑन की दिशा में चौका जड़ने के बाद कवर क्षेत्र के ऊपर से ओवर का दूसरा चौका लगाकर ठाकेर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की, धालीवाल हालांकि दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये जब उनका बल्ला क्रीज पर अटक गया और अरफान के थ्रो ने गिल्लियां बिखेर दी.
श्रेयस मोव्वा (21) ने मिड ऑफ क्षेत्र में शॉट खेल एक रन चुरा कर 14 ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. ठाकेर ने कौशिक के खिलाफ छक्का लगाया तो वही मोव्वा ने अरफान के खिलाफ ‘लैप स्कूप’ शॉट खेल गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया, ठाकेर ने सिद्दीकी के खिलाफ एक रन के साथ 40 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, वह हालांकि अपनी पारी को और आगे नहीं बढ़ा सके और मुहम्मद जवादुल्लाह की गेंद पर मंयक कुमार को कैच देकर पवेलियन लौटे, सिद्दीकी ने आखिरी ओवर में मोव्वा और साद बिन जफर (चार) को आउट कर पांच विकेट पूरे किए, दिलन हेइलिगर ने पारी की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 150 रन तक पहुंचाया.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
