• Home
  • News
  • Just because virat kohli hasnt won an ipl you cant remove him from india captaincy sarandeep singh 4551025

IPL में ट्रॉफी ना जीतने की वजह से विराट कोहली को टीम इंडिया की कप्तानी से नहीं हटा सकते: पूर्व चयनकर्ता

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज में जीत हासिल की है।

Edited By : India.com Staff |Apr 01, 2021, 04:15 PM IST

Published On Apr 01, 2021, 04:15 PM IST

Last UpdatedApr 01, 2021, 04:15 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम में अलग फॉर्मेट-अलग कप्तान की नीति लागू करने को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा की जा रही है। कई फैंस और समीक्षक चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पांच ट्रॉफी जिता चुके रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सीमित ओवर फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी दी जानी चाहिए। दरअसल विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है।

वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता सरनदीप सिंह का कहना है कि आईपीएल में मिली असफलता की वजह से कोहली को सीमित ओवर फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी से हटाना गलत होगा। उनका कहना है कि भारतीय टीम अलग फॉर्मेट-अलग कप्तान की नीति की जरूरत नहीं है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीटीआई को दिए बयान में उन्होंने कहा, “अलग फॉर्मेट में अलग कप्तानों की जरूरत तब होती है जब आपको कप्तान अच्छा प्रदर्शन ना कर रहा हो लेकिन कोहली अकेला ऐसा कप्तान है जिसका औसत तीनों फॉर्मेट में 50 से ऊपर का है। अगर वो किसी फॉर्मेट में प्रदर्शन ना कर हो तो आप उस पर से कप्तानी का दबाव हटाकर किसी और को दे सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “केवल इसलिए कि उसने कोई आईपीएल में कोई ट्रॉफी नहीं जीती है आप उसे भारतीय टीम की कप्तानी से नहीं हटा सकते हैं। साथ ही वो हमारा सबसे फिट खिलाड़ी और कप्तान है। उसकी गैरमौजूदगी में टीम का नेतृत्व करने के लिए रोहित है लेकिन विराट को हटाने का कोई कारण नहीं है।”

Editor's Pick