Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 6, 2025 12:44 PM IST

NZ VS WI 1st Test: जस्टिन ग्रिव्स और केमार रोच ने संयम और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और एक ऐसी साझेदारी की, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे. दोनों बल्लेबाजों की ऐतिहासिक साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट को ड्रॉ पर खत्म कराया. जस्टिन ग्रिव्स और केमार रोच के बीच 67.5 ओवर में 180 रन की नाबाद साझेदारी हुई, ये ड्रॉ वेस्टइंडीज के लिए जीत है और जिन परिस्थितियों में आई है वो जीत से भी बड़ी है. जस्टिन ग्रिव्स 202 रन और केमार रोच 58 बनाकर नाबाद रहे.
पांचवें दिन की शुरुआत में शाई होप का विकेट गिरा, इस विकेट के बाद न्यूजीलैंड के लिए जीत आसान लग रही थी, आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए केमार रोच ने विकेट पर पहले से मौजूद जस्टिन ग्रिव्स का साथ दिया। दोनों ने ऐतिहासिक और यादगार बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड से जीत छीनकर मैच को ड्रा करा दिया. जस्टिन ग्रिव्स 388 गेंद पर 202 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं केमार रोच 233 गेंद पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे. ग्रिव्स का यह दूसरा शतक और पहला दोहरा शतक है. वहीं 37 साल के केमार रोच का यह पहला अर्धशतक था, उनका यह पहला अर्धशतक वेस्टइंडीज क्रिकेट फैंस कभी नहीं भूलेंगे. वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 457 रन बनाए और मैच ड्रॉ रहा.
इसके पहले 531 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने अपने चार शीर्ष बल्लेबाजों को 72 के स्कोर पर खो दिया, इस समय वेस्टइंडीज पर बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा था. यहीं से शाई होप और ग्रिव्स ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 196 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम को मैच में वापस ले आए. दोनों ने 63.4 ओवर तक बल्लेबाजी की. पांचवें दिन के पहले सेशन में होप पांचवें विकेट के रूप में 268 पर आउट हुए। होप का भी इस टेस्ट को ड्रा कराने में अहम योगदान रहा. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 234 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों से सजी 140 रन की पारी खेली.
मैच की बात करें वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 231 रन बनाए थे, वेस्टइंडीज पहली पारी में 167 पर सिमटकर पहली पारी में 64 रन से पिछड़ी थी. न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 466 रन बनाकर घोषित की और पहली पारी में मिले 64 रन की बढ़त के आधार पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 531 रन दिया था. वेस्टइंडीज के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 164 ओवर था, 72 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद जिस तरह वेस्टइंडीज ने ग्रिव्स, होप और रोच की बदौलत इस टेस्ट को ड्रा कराया, वो इस टीम की ताकत, साहस और इतिहास रचने की क्षमता को दिखाता है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
