• Home
  • News
  • Justin Langer: Glenn Maxwell batting in perfect position

कोच लैंगर ने ग्‍लेन मैक्‍सवेल को 7वें नंबर पर उतारे जाने का किया बचाव

मैक्‍सवेल ने भारत के खिलाफ एडिलेड वनडे में नंबर 7 पर उतरकर 37 गेंदों पर 48 रन की विस्‍फोटक पारी खेली थी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 16, 2019, 10:57 AM IST

Published On Jan 16, 2019, 10:57 AM IST

Last UpdatedJan 16, 2019, 10:57 AM IST

Glenn-Maxwell © Getty Images

ऑस्‍ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्‍लेन मैक्‍सवेल को बल्‍लेबाजी क्रम में 7वें नंबर पर उतारे जाने को लेकर इनदिनों चर्चा जोरों पर है।

पढ़ें: डेविड वार्नर शून्‍य पर लौटे पवेलियन, दूसरी हार पर मजबूर सिल्‍हट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैक्‍सवेल ने भारत के खिलाफ एडिलेड वनडे में इसी क्रम पर उतरकर 37 गेंदों पर 48 रन की विस्‍फोटक पारी खेली। इस पारी से खुश ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि मैक्‍सवेल ‘सही क्रम’ पर बल्‍लेबाजी कर रहे हैं।

वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक लैंगर ने कहा, ‘ ईमानदारी से कहूं तो यदि हम वर्ल्‍ड कप जीतने में सफल रहते हैं तो वहां मैक्‍सी (मैक्‍सवेल) का रोहम बहुत अहम रहने वाला है। इस समय टीम में नंबर सात उनकी श्रेष्‍ठ जगह है। उन्‍होंने इससे पहले भी इस क्रम पर उतरकर अच्‍छी पारियां खेली है।’

पढ़ें: न्‍यूजीलैंड में बेहतर प्रदर्शन को आश्‍वत हैं पेसर सिद्धार्थ कौल

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें1-1 की बराबरी पर हैं। सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाएगा।

लैंगर पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग बल्‍लेबाजों को कई क्रम पर आजमा रहे हैं। उनका मानना है कि मैक्‍सवेल को निचले क्रम में उतारने से टीम को फायदा हो सकता है।

बकौल लैंगर, ‘ हम इस समय कई चीजों को आजमा रहे हैं। मेरे लिए मैक्‍सी (मैक्‍सवेल) संभवत: वर्ल्‍ड के बेस्‍ट फील्‍डर हैं। हम सभी उन्‍हें चाहते हैं। वो मेलबर्न स्‍टार्स के कप्‍तान भी हैं। उनमें कप्‍तानी के अच्‍छे गुण हैं। इसलिए यदि वो एडिलेड की तरह अन्‍य मैचों में भी पारी का अंत शानदार तरीके से करत हैं तो विपक्षी टीम पर दबाव बढ़ेगा। मुझे वो दिन भी याद है जब माइकल क्‍लार्क और माइकल हसी नंबर सात पर बल्‍लेबाजी करते थे।’

Editor's Pick