ऑस्ट्रेलियाई कोच के समर्थन में उतरे स्मिथ, कहा- सालों से अच्छा काम कर रहे हैं लैंगर

भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद कोच जस्टिन लैंगर और सीनियर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के बीच मतभेद की खबरें आ रही हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 07, 2021, 01:12 PM IST

Published On Feb 07, 2021, 01:12 PM IST

Last UpdatedFeb 07, 2021, 01:12 PM IST

स्टीव स्मिथ, जस्टिन लैंगर (Twitter)

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और कोच जस्टिन लैंगर के बीच मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि लैंगर ड्रेसिंग रूम में एक आदर्श शख्स हैं।

भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में छपी खबर में कहा गया था कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने कोच लैंगर के काम करने की तरीके की आलोचना की है और सहायक कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड को लैंगर के मुकाबले बेहतर बताया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि स्मिथ ने ऐसे कैसे विवाद के बारे में बात नहीं की और कोच लैंगर की जमतर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मेरे ख्याल से लैंगर ने पिछले कुछ सालों में शानदार काम किया है। वो हमेशा बेहतर होना चाहता है और आप किसी से इससे ज्यादा क्या चाहोगे। चाहे वो खिलाड़ी हो या कोच, अगर आप हर दिन बेहतर हो रहे हैं तो फिर आपको इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए होगा।”

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में स्मिथ ने अलग फॉर्मेट में अलग कोच की रणनीति पर भी बात की। उन्होंने कहा, “वो कुछ समय से चर्चा पर है और अलग फॉर्मेट में अलग टीम जैसे चीजें बाकी दुनिया में चलती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में नहीं। इसलिए मुझे लगता है कि ये दिलचस्प होगा लेकिन फिलहाल जस्टिन को मेरा पूरा समर्थन है। मेरे ख्याल से वो अच्छा काम कर रहा है और पिछले कुछ सालों से करता आ रहा है और मुझे नहीं लगता कि बदलेगा।”

भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में स्मिथ ने सिडनी टेस्ट में जड़े शतक के अलावा कोई खास बड़ी पारी नहीं खेली थी। स्मिथ भारतीय गेंदबाजों, खासकर कि रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए थे।

इस बारे में स्मिथ ने कहा, “विपक्षी टीमें मुझे अलग तरीके से अटैक करने लगी हैं इसलिए मैंने अपनी बल्लेबाजी में कुछ बदलाव किए हैं। कभी कभार मुझे थोड़ा ज्यादा आक्रामक होना पड़ा। मुझे लगता है कि मैंने आखिरी दो टेस्ट मैचों में बेहतर खेला और कुछ नई योजना बनाई और रन बनाने के लिए अलग विकल्प ढूंढे लेकिन अपना खेल लगातार जारी रखने की कोशिश की।”

Editor's Pick