- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Justin Langer never seen Cheteshwar Pujara like concentration level Sachin Tendulkar and Rahul Dravid
जस्टिन लैंगर ने इस मामले में पुजारा को माना सचिन और द्रविड़ से भी आगे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीन शतक लगाकर पुजारा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।
Published On Jan 10, 2019, 04:22 PM IST
Last UpdatedJan 10, 2019, 04:22 PM IST
Cheteshwar Pujara (File Photo) @ AFP
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि उन्होंने किसी बल्लेबाज में भारत के टेस्ट स्टार चेतेश्वर पुजारा की तरह की एकाग्रता नहीं देखी जो इस मामले में महान सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ देते हैं। पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में मिली 2-1 की जीत के दौरान प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। इस दौरान उन्होंने तीन शतक भी जड़े।
ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत की पहली टेस्ट सीरीज में जीत के बाद पहली बार बोलते हुए लैंगर ने कहा कि पुजारा की एकाग्रता उनके गेंदबाजों के लिये एक चुनौती था। लैंगर ने कहा, ‘‘मैंने ऐसा बल्लेबाज नहीं देखा जो गेंद को इतनी करीब से देखे जैसा पुजारा करता है और इसमें सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं। उसका ध्यानचित्त होना हमारे लिये चुनौती था। हमारे सभी बल्लेबाजों और गेंदबाजों को उनकी तरह बेहतर होते रहना होगा।’’
पढ़ें:- फारूख इंजीनियर ने अश्विन पर टिप्पणी के लिए हरभजन को लताड़ा
लैंगर ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने टेस्ट सीरीज में गेंदबाजी करने में जी जान लगा दी विशेषकर मेलबर्न और सिडनी में। शनिवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले लैंगर ने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे थे और वे ठीक प्रदर्शन कर रहे हैं। मेलबर्न और सिडनी में पहली पारी में, ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने हमें परेशान कर दिया क्योंकि जब आप दो दिन तक मैदान में होते हो और वो भी एक स्पिन गेंदबाज के साथ तो इससे ग्रुप की सारी ऊर्जा खत्म हो जाती है।’’
पढ़ें:- फरवरी में भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, कार्यक्रम जारी
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास सर्वश्रेष्ठ स्पिनर और तीन बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं जो चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे। इसलिये इससे आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा खत्म होती ही है।’’
(एजेंसी इनपुट के साथ)